main page

प्रियंका चोपड़ा ने वेगस में पति निक जोनस को दिया रोमांटिक सरप्राइज, वीडियो देख फैंस भी हुए चकित

Updated 04 June, 2022 03:12:28 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों समय-समय पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका ने अपने पति को वेगस में रोमांटिक सरप्राइज दिया, जिसकी झलक निक ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों समय-समय पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका ने अपने पति को वेगस में रोमांटिक सरप्राइज दिया, जिसकी झलक निक ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।


 
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि होटल का रूम अंदर से गुब्बारे और खूबसूरत लाइटिंग से सजा हुआ है। रूम के बीच में एक खूबसूरत टेबल है, जिस पर शैंपेन की बोतल रखी हुई है।

Bollywood Tadka

 

इस वीडियो की शुरुआत में एक वेलकम नोट भी है, जिस पर निक के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी है। इस सरप्राइज को देखकर निक भी काफी खुश हुए हैं। वीडियो में प्रियंका के पति दिख तो नहीं रहे, लेकिन वह कहते सुनाई दे रहे है- 'बहुत पावरफुल है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)


प्रियंका द्वारा पति के लिए यह खास सरप्राइज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर इस सरप्राइज की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

 


बता दें, प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दु फिर फिर ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों को ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। शादी के 4 साल बाद अब यह कपल एक बेटी माता-पिता हैं। उनकी बेटी का नाम मैरी मालती चोपड़ा जोनस है। 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopraromantic surpriseNick JonasVegasHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...