main page

अपने Los Angeles वाले घर में ये देसी चीजें रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated 27 April, 2023 03:21:35 PM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या अभी भी उन्हें भारत ही अपने घर जैसा लगता है या अब वहां विदेश में घर जैसा लगने लगा है इसका बड़ा ही प्यारा जवाब..

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) अपनी खूबसूरती के साथ- साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एक्शन पैक्ड स्पाई थ्रिलर हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। सीरीज में प्रियंका और रिचर्ड दोनों जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे ,जो एक ग्‍लोबल स्‍पाई एजेंसी सिटाडेल के लिए काम करते हैं। 

दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या अभी भी उन्हें भारत ही अपने घर जैसा लगता है या अब वहां विदेश में घर जैसा लगने लगा है इसका बड़ा ही प्यारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा अब वहां (los angeles) में घर बसा लिया है। वहां पर मेरे डॉग्स हैं, मेरी फैमिली है, एक छोटा सा स्वर्ग हमने बना लिया है लेकिन घर तो हमेशा इंडिया ही रहेगा। मैंने अपने घर को खुद सजाया है। जैसे हम दोनों के गठबंधन को मैंने दीवार पर लगा कर रखा है, मेरे मंदिर में बड़ी सी शिवजी की मूर्ती है। निक की तरफ से उनके इंफ्लुएंसर भी हमने घर में रखे हैं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दिल से अभी भी देसी ही हैं। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित वेब सीरीज सिटाडेल के एपिसोड्स 28 अप्रैल को स्ट्रीम किये जाएंगे, जिसे दर्शक अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी देख सकते हैं।

Content Editor: Jyotsna Rawat

CITADELPRIYANKA CHOPRA JONASPRIYANKA CHOPRA JONASCITADELLos Angeles homePRIYANKA CHOPRA JONAS INTERVIEWप्रियंका चोपड़ा

loading...