main page

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट 'सोना' से बनाई दूरी, 2 साल बाद तोड़ी पार्टनरशिप

Updated 17 August, 2023 03:05:01 PM

'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू किया था। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा था। वहीं, अब रिपोर्ट्स हैं कि प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू किया था। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा था। वहीं, अब रिपोर्ट्स हैं कि प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी है।
 

Bollywood Tadka

 

प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप रेस्टोरेंट खोला था। मनीष ने मैगजीन से बातचीत में कहा रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी के पीछे प्रियंका थी। हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। प्रियंका अब हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं। वह सोना फैमिली का हिस्सा रहेंगी और हम अपने नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका से जुड़े एक प्रतिनिधि ने कहा- सोना को जीवन में लाना उसके करियर में हमेशा एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण पल होगा। सोना से दूर जाने से उसे इन महत्वाकांक्षाओं को और अधिक वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने की अनुमति मिलती है, और वह उन संभावनाओं के बारे में उत्साहित है जो इंतजार कर रही हैं।

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा के बिजनेस की बात करें तो उनका लग्जरी होमवेयर ब्रांड सोना होम है। उनका हेयरकलर ब्रांड और एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। वहीं, काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज सिटाडेल में देखा गया था। अब वह जल्द ही जोया अख्तर की जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopraquitpartnershiprestaurantrestaurant SonaBollywood NewsHollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...