main page

मीडिया को देख प्रियंका ने हाथ से उतारी इंगेजमेंट रिंग, वीडियो वायरल

Updated 06 August, 2018 05:44:11 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में प्रियंका VIP एग्जिट से बाहर निकलती दिख रही हैं।

 

इस दौरान मीडिया पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही प्रियंका ने मीडिया को वहां देखा कभी उन्होंने  चुपचाप अपनी इंगेजमेंट रिंग उतार दी। इसके बाद उसे अपनी जींस की जेब में रख लिया। प्रियंका का अंगूठी उतारना और जेब में रखना, सब कुछ कैमरे में कैद हो गया। प्रियंका की इस हरकते ने  कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह दिया है। इससे साफ है कि उन्होंने निक से सगाई कर ली है ।    

 

Bollywood Tadka

 

कुछ दिन पहले खबरें आईं कि दोनों सितंबर में शादी कर सकते हैं। इन खबरों को और बल तब मिला जब प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी। फिल्म से उनके अलग होने की जानकारी निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने दी थी।

 

Bollywood Tadka

 

प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। 
 

: Neha

priyanka chopraremovesengagement ringnick jonas

loading...