main page

मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'अगर बेटी कहे उन्हें देश बदलना है तो..

Updated 12 May, 2023 01:46:49 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। जहां वह अपने काम और लुक्स से लोगों का खूब दिल जीतती हैं, वहीं अपने बयानों से भी लोगों को चौंका देते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने कहा है कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं। उनके इस बयान के बाद लोग

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। जहां वह अपने काम और लुक्स से लोगों का खूब दिल जीतती हैं, वहीं अपने बयानों से भी लोगों को चौंका देते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने कहा है कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं। उनके इस बयान के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
 

Bollywood Tadka

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर भी छोड़ सकती हैं। अगर उनकी बेटी कहे कि उन्हें देश बदलना है तो एक्ट्रेस वो भी करने के लिए तैयार हैं।

Bollywood Tadka

 

मूवी सिटीज के साथ हुए पैरेंट्स डिस्कशन में प्रियंका ने फेमिना से कहा, 'उस समय मैंने इसे ग्रांटेड लिया था। ये कुछ ऐसा है कि बिल्कुल ये आपके पेरेंट्स का ही काम है। मेरा करियर मायने रखता है। मैंने ये तब तक नहीं सोचा था जब तक मैं अपनी बुक पर काम नहीं कर रही थी। फिर मैंने सोचा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं। अब मुझसे पूछा जाएगा कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और देश बदल दूं तो मैं अपनी बेटी के लिए ये करुंगी।'

Bollywood Tadka

 

प्रियंका ने आगे कहा, 'फिर भी यह एक बहुत बड़ा बलिदान है और हम बहुत खुशनसीब हैं कि हमें ऐसे माता-पिता मिले हैं जिन्होंने ऐसा किया, लेकिन ऐसे परिवार भी हैं जो सामाजिक दबाव में हैं, जो नहीं जानते कि वो अपनी बेटियों को अप्रिशिएट नहीं करते। इसलिए, मुझे लगता है कि एक चीज जो हमें करने की आवश्यकता है, वो है बच्चों की परवरिश के दौरान एक-दूसरे से बातचीत करना, अपने बेटों को इस तरह से पालना, जिसमें महिलाओं के लिए सम्मान हो, समाज में अवसर पैदा करना जहां महिलाएं सत्ता के पदों पर हों। न केवल नौकरी पा लेना, बल्कि वास्तव में डिसीजन मेकर होना। मुझे लगता है कि यही हमारे लिए बदलने जा रहा है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस ने जनवरी, 2022 में बेटी का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया, जिस काम नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। कपल अपनी बेटी से बेहद प्यार करता है और अक्सर उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आता है।
 


 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopragive upcareerdaughterMalti MarieHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...