main page

पति निक संग डेट नाइट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ थामे दिखी 'निकयांका' की जबरदस्त केमिस्ट्री

Updated 29 September, 2023 05:14:32 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। अपने काम के साथ-साथ प्रियंका फैमिली संग भी खूब क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। फिलहाल 'सिटाडेल' एक्ट्रेस अमेरिका में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बीती रात पीसी को पति निक जोनस

  बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। अपने काम के साथ-साथ प्रियंका फैमिली संग भी खूब क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। फिलहाल 'सिटाडेल' एक्ट्रेस अमेरिका में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बीती रात पीसी को पति निक जोनस के साथ डेट नाइट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही है।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान प्रियंका का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है। ब्लैक कलर के वनपीस के साथ उन्होंने मैचिंग कलर के बूट्स पहने हैं। इसके साथ ही ब्लैक कोट भी कैरी किया है।

Bollywood Tadka


वहीं, निक जोनस का भी इस दौरान बेहद कूल लुक देखने को मिल रहा है। फोटोज में निक ब्राउन कलर की शर्ट के साथ ग्रे जींस पहने परफेक्ट दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

एक दूजे के हाथों में हाथ थामे निकयांका की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraspottedDate nighthusbandNick JonasHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...