main page

एेसे काम के लिए 100 करोड़ खर्च करने को तैयार हैं प्रियंका

Updated 28 October, 2016 01:14:22 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अपने रहन-सहन को...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा अपने रहन-सहन को लेकर किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं करतीं, फिर चाहे बात देश की हो या विदेश की। वह अपने आराम का पूरा ख्याल रखती हैं। पिछले दिनों जब वे अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने कैनेडा में काफी महंगा बंगला रेंट पर लिया था।

अब न्यूयॉर्क में उन्होंने खुद के लिए सभी सुविधाओं वाला अपार्टमेंट लिया है। कुछ वक्त पहले प्रियंका ने मुंबई में जो बंगला खरीदा था, उसका रेनोवेशन शुरू हो गया है। प्रियंका ने मुंबई के एक बड़े बिल्डर को यह काम सौंपा है। उन्होंने बिल्डर से अपनी सभी लग्जरी सुविधाओं की बात कर ली है कि उन्हें क्या-क्या चाहिए। प्रियंका ने बिल्डर से कहा है कि वह टॉप ब्रैंड के प्रोडक्ट्स ही उनके घर में इस्तेमाल करें।

प्रियंका अपने घर में हर तरह की लग्जरी सुविधा दखे ना चाहती हैं। इस सबके लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के खर्च की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 100 करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार हैं।

:

priyanka chopra100 croreshome

loading...