main page

शादी में पटाखों का इस्तेमाल कर बुरी फंसी प्रियंका, लोग बोले- अब कहां गया आपका ज्ञान

Updated 03 December, 2018 03:16:13 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिन यानि 2 दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से सादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के लिए उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। हाल ही में इस शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिन यानि 2 दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के लिए उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। हाल ही में इस शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Bollywood Tadka

दरअसल, प्रियंका ने शनिवार को निक के साथ कैथोलिक रीति रिवाज से निक से शादी की थी। उस दौरान जोधपुर में जमकर आतिशबाजी भी हुई थी। जैसे ही जोधपुर में हुई आतिशबाजी की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर वायरल  हुईं लोगों ने इसका विरोध किया और प्रिंयका को ट्रोल करना शुरु कर दिया।  

Bollywood Tadka

 

प्रियंका को ट्रोल करने की खास वजह

सोशल मीडिया पर प्रियंका की उस बात को लेकर ट्रोल किया रहा है, जिसमें उन्होंने दिवाली के मौके पर फैंस को पटाखे चलाने से मना किया था। प्रियंका ने एक
वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस से अपील की थी कि वे वातावरण का ख्याल रखें।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने वीडियो में कहा था कि प्लीज मेरे बी सेहत का ख्याल रखें। दिवाली पर पटाखों को स्किम करें। यह त्योहार रोशनी, मिठाई खाने और प्यार बांटने का है न कि प्रदूषण फैलाने का।  

Bollywood Tadka

शादी के बाद होंगे 2 रिसेप्शन


खबरों की मानें तो प्रियंका- निक की शादी के बाद 2 रिसेप्शन होंगे। जहां एक रिसेप्शन मुंबई में दिया जाएगा। हालांकि मुबंई में होने वाले रिसेप्शन की अभी तक कोई भी डेट सामने नहीं आईं। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। वहीं कहा जा रहा है कि दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि प्रियंका की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के साथ-साथ चूड़ा सेरेमनी भी बेहद खास रही।

Bollywood Tadka


बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रियंका के अंकल ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे में दी हैं।

 

Bollywood Tadka

वहीं अब शादी की अपडेट्स मिलने के बाद अब फैंस को निकयांका की शादी की तस्वीरों का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनकी मेहंदी और संगीत की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

 

: Neha

priyanka chopratrolledfansfireworkswedding dayanti pollution campaignpriyanka chopra hindi newswedding in hindi newsb-townbollywoodnews in hindibollywood gossipsparty pictures

loading...