main page

प्रियंका नही करना चाहती थी इंडिया शादी, किया खुलासा

Updated 09 February, 2019 01:14:30 AM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जादू देश के साथ साथ विदेश में भी काफी चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा का नाम उन भारतीय हस्तियों में शामिल हो गया जिनका मोम का पुतला यहां मैडम...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जादू देश के साथ साथ विदेश में भी काफी चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा का नाम उन भारतीय हस्तियों में शामिल हो गया जिनका मोम का पुतला यहां मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की और बताया कि उनका मोम का पुतला लंदन, सिडनी एवं एशिया समेत विश्व भर के छह अन्य शहरों में भी बनेगा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, आखिरकार यह संभव हुआ। अब आप न्यूयॉर्क सिटी में मैडम तुसाद में मेरा मोम का पुतला देख सकते हैं और जल्द ही अन्य स्थानों पर भी।’’ ‘‘क्वांटिको’’ अदाकारा ने एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया जिसमें वह मैडम तुसाद के कलाकारों के साथ करीब से काम करते हुए नजर आ रही हैं।  
Bollywood Tadka
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंडियन वेडिंग काफी चर्चा में रही। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने के फैसले पर उन्हें एप्रिशिएट भी किया गया कि उन्होंने रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा विराट कोहली की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान न करके इंडिया में शादी की। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये फैसला प्रियंका का नहीं था। ये राज खुद प्रियंका ने खोला, हाल ही में एक पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो टुनाइट विद जिम्मी फैलन में।
Bollywood Tadka
प्रियंका ने इस शो पर बताया, 'मेरी तो इच्छा थी कि मैं किसी प्राइवेट आइलैंड पर शादी करूं जहां दूर-दूर तक कोई ना हो जैसे सैशेल्स, मालदीव्स पर मुंबई से लोगों और चीजों को ले जाना मुश्किल हो रहा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था, तभी निक ने कहा, हम इंडिया में शादी क्यों नहीं कर रहे? मैं अपनी दुल्हन को लेने जाना चाहता हूं।'

: Pawan Insha

wax statue of priyanka chopramadame tussauds musecumbollywoodhollywood

loading...