main page

Aww: प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस पर टिकीं सबकी निगाहें, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का बेटी मालती के नाम वाला ये पेंडेंट

Updated 27 October, 2023 01:51:19 PM

प्रियंका चोपड़ा बीते साल सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी की मां बनीं। पीसी ने अपने लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। मालती मैरी के जन्म के बाद से ही प्रियंका-निक की दुनिया उस नन्हीं सी परी के आस-पास बस गई। कुछ वक्त पहले बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा निक जोनास का कॉन्सर्ट इंजॉय करती नजर आई थीं, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ।

मुंबई:  प्रियंका चोपड़ा बीते साल सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी की मां बनीं। पीसी ने अपने लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। मालती मैरी के जन्म के बाद से ही प्रियंका-निक की दुनिया उस नन्हीं सी परी के आस-पास बस गई। कुछ वक्त पहले बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा निक जोनास का कॉन्सर्ट इंजॉय करती नजर आई थीं, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ।

Bollywood Tadka

वहीं अब प्रियंका अपनी लाडली को LA छोड़ Jio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई आ गईं है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था। एयरपोर्ट से पीसी की कई तस्वीरें सामने आईं।

Bollywood Tadka

इस दौरान पीसी का लुक तो काफी स्टाइलिश था हालांकि उनके गले के नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल, उन्होंने गले में बेटी मालती मैरी के नाम वाला नेकलेस पेयर किया था। फैंस को प्रियंका ये नेकलेस काफी पसंद आया। 

Bollywood Tadka

प्रियंका के लुक की बात करें तो पीस ने एयरपोर्ट के लिए ऑल  ब्लैक लुक को चुना।  ब्लैक क्रॉप टॉप और जॉगर्स के साथ मैचिंग श्रग पीसी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 'बर्फी' एक्ट्रेस ने अपने शानदार एयरपोर्ट लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस, फ्री हेयरडू, डेवी मेकअप और काले स्नीकर्स से कंप्लीट किया है। 

Bollywood Tadka

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिकJio MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट की मेजबानी प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी करेंगी। इस इवेंट में सोनम कपूर आहूजा, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगी।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNecklacDaughtermalti Marie Chopra JonasBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...