main page

भारत आने पर बॉलीवुड में इस फिल्म से करेगी प्रियंका कमबैक

Updated 19 August, 2017 05:34:08 PM

जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत आने पर फिर बॉलीवुड में काम शुरू करेगी।  प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म इजनाट इट रोमांटिक की शूटिंग खत्म

मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत आने पर फिर बॉलीवुड में काम शुरू करेगी।  प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म इजनाट इट रोमांटिक की शूटिंग खत्म करने के साथ प्रियंका चोपड़ा भारत लौट रही हैं। 

इस बार उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म शुरू करना। अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको और फिर हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के कारण लंबे समय से विदेश में रह रही प्रियंका जून में कुछ समय के लिए भारत आई थीं लेकिन इसके बाद हॉलीवुड की अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं। 

 प्रियंका ने ट्विटर पर भारत लौटने की सूचना दी है। प्रियंका मुंबई में दो ह$फ्ते तक रहेंगी। इस दौरान वो ब्रांड एंडोर्समेंट के काम पूरे करेंगी लेकिन उनकी प्राथमिकता नई बॉलीवुड फिल्म होगी। बॉलीवुड में प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई भी फिल्म नहीं की है। बताया जाता है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुस्ताखियां में काम करने के लिए सहमति दे दी है लेकिन उनके अपोकिाट मेल लीड रोल के लिए अभी किसी कलाकार की तलाश पूरी नहीं हुई है।  बताया जा रहा है कि इसी महीने गुस्ताखियां के हीरो का एलान हो सकता है। 

जानी मानी साहित्यकार अमृता प्रीतम के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और इरफान का नाम सामने आया था , लेकिन बताया जाता है कि बात नहीं बनी। 

:

Priyanka ChopraBollywoodIndia

loading...