main page

Priyanka Chopra ने फैंस से शेयर की न्यू प्रोजेक्ट की खुशखबरी, अब john cena के साथ एक्शन करेंगी एक्ट्रेस

Updated 06 April, 2023 11:43:06 AM

प्रियंका ने अपने नए प्रोजेक्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें वे डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जो कभी बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में से एक थी ने अब बॉलीवुड से मुह फेर लिया है। लेकिन एक्ट्रेस हॉलीवुड में खूब नाम कमा रहीं हैं। प्रियंका ने अब तक बेवॉच (2017), इज़ंट इट रोमांटिक (2019), द व्हाइट टाइगर (2021) और द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन्स (2021) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में एक्ट किया है।

हाल ही में एक्ट्रेस की न्यू हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिन्दी ट्रेलर लाँच हुआ है और अब प्रियंका ने अपने नए प्रोजेक्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है जिसमें वे डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। देसी गर्ल को जल्द ही रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाएगा, जिसका एक्ट्रेस भारत में भी धुआंदार प्रमोशन कर रहीं हैं। वहीं, अब पीसी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा लिया है। एक्ट्रेस एक आर्टिकल की स्क्रीनशॉट शेयर कर बताती नजर आई हैं कि वह अब जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करने जा रहीं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऑन टू दी नेक्स्ट।' साथ ही पीसी ने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए 'लेट्स गो' लिखा। प्रियंका के पोस्ट को चंद घंटों के अंदर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस इसके लिए भारत आई हैं, साथ ही जी-जान लगाकर इवेंट में इसको शानदार तरीके से प्रमोट करती नजर आ रहीं हैं।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

PRIYANKA CHOPRAJOHN CENACITADELHOLLYWOODNEW PROJECTACTION

loading...