main page

बच्चों के लिए दो फिल्में प्रोड्यूस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Updated 05 March, 2017 03:15:52 PM

बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा लगातार मराठी और नेपाली फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं।

मुंबई- बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा लगातार मराठी और नेपाली फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। उनकी नेपाली फिल्म 'पाहुना' जल्द फ्लोर पर होगी। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अन्य दो फिल्मों के बारे में भी बताया है। ये पहले से ही पाइपलाइन में हैं। 

मधु ने बताया, "एक फिल्म गोवा के बैकड्रॉप पर है। ये कोंकणी और हिन्दी भाषा में होगी। प्रियंका का जोर ऐसी फिल्मों पर है, जिन्हें बच्चे और महिलाएं एन्जॉय कर सकें। उनकी इस फिल्म का टाइटल लिटिल जो कहां हो? है। ये फिल्म जाने-माने कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के लिए श्रद्धांजलि होगी। इसमें कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा की झलक भी देखने को मिलेगी। फिल्म में कई पुर्तगाली गाने भी होंगे। इसे डेब्यूटेंट डायरेक्टर सुव्रत नासनोडकर निर्देशित करेंगे।" 

प्रियंका की दूसरी फिल्म यूपी के बैकड्रॉप पर है। इसकी कहानी प्रेम के प्रतीक ताजमहल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका टाइटल है ‘अलमासीर।’ इसमें एक बच्चे के उसके डॉगी के प्रति प्रेम को दिखाया जाएगा।

:

priyanka chopraproducechildren

loading...