main page

‘सरवन’ में प्रियंका के पिता का गीत किया जाएगा शामिल

Updated 04 January, 2017 09:50:14 AM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अपने प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘सरवन’ में उनके दिवंगत पिता डा. अशोक चोपड़ा के गाए गुरू गोबिंद सिंह के शबद शामिल किए जाएंगे।

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अपने प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘सरवन’ में उनके दिवंगत पिता डा. अशोक चोपड़ा के गाए गुरू गोबिंद सिंह के शबद शामिल किए जाएंगे।   

प्रियंका के पिता का निधन वर्ष 2010 जून में हुआ था।  अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा कि यह अनुवाद बेहद खास है ‘‘ जब इसे सुना तो...वास्तव में एेसा लगा कि मेरे पिता मेेरे पास हैं। ’’  उन्होंने लिखा, ‘‘ मेरे पिता डॉ अशोक चोपड़ा का गोबिंद सिंह के मशहूर शबद का पाठ ‘सरवन’ में।’’  ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने कहा कि इसे उनके पिता ने बहुत पहले रिकॉर्ड कराया था लेकिन उनकी खराब सेहत के चलते उस समय इसे रिलीज नहीं किया जा सका।  

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उन्होंने गीत रिकॉर्ड किया था और हम उसे रिलीज भी करने वाले थे लेकिन वह बीमार हो गए जब इसे सुना तो वास्तव में एेसा लगा कि वह मेेरे पास हैं। ’’  अन्य एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘ ‘सरवन’ बनाने की मेरी वास्तविक वजहों में से एक। आप सबसे इसे साझा करने का इंतजार नहीं कर सकती। मधु चोपड़ा 13 जनवरी पंजाबी क्षेत्रीय भारतीय आपको याद करते हैं डैड।’’  कैंसर से एक लंबी लड़ाई लडऩे के बाद चोपड़ा का निधन 62 वर्ष की आयु में गया था। उन्होंने भारतीय सेना में एक चिकित्सक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे थी।  

:

Priyanka choprasarwanAshok Chopra

loading...