main page

सोनम संग प्रियंका-निक की क्वालिटी टाइम बिताते की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

Updated 09 October, 2018 11:55:24 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  इन दिनों शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ इटली के लेक कोमो में क्वालिटी टाइम बिताते की हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  इन दिनों शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ इटली के लेक कोमो में क्वालिटी टाइम बिताते की हैं।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, दोनों कुछ समय पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इंगेजमेंट में शरीक होने गए थे। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। 

Bollywood Tadka


इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज में देखने को मिला। कभी प्रियंका निक के सहारे लेटे नजर आईं तो कभी निक उनका हाथ थामें दिखे। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से बातें कर खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए।

Bollywood Tadka

 

यहां दोनों काफी कैजुअल लुक में दिखाई दिए हैं। दोनों की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निक और प्रियंका के साथ यहां सोनम कपूर भी अपने पति अंगद अहूजा के साथ नजर आईं। इस दौरान सब काफी मस्ती करते दिखे।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि बीते दिनों ही खबरें आईं हैं कि दोनों नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक निक और प्रियंका ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को शादी के लिए फाइनल कर लिया है।

Bollywood Tadka

जानकारी के मुताबिक फाइनल डेट तय होना अभी बाकी है लेकिन नवंबर के अंत प्रियंका और निक शादी कर लेंगे। उनकी यह शादी इंडो-वेस्टर्न अंदाज में होगी।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Neha

priyanka chopranick jonassonam kapooranand ahujaitalypictures viral

loading...