main page

‘सिटाडेल’ की स्क्रीनिंग से घर लौटते ही बेटी मालती संग खेलने में मगन हुईं प्रियंका, मिनटों में दूर हुई पीसी की दिन भर की थकान

Updated 23 April, 2023 05:08:08 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ ही एक परफेक्ट मां और पत्नी भी हैं, जो अपनी फैमिली का खूब ख्याल रखती हैं। वह काम के बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही प्रियंका ने सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद पति और बेटी मालती मैरी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस होने के साथ ही एक परफेक्ट मां और पत्नी भी हैं, जो अपनी फैमिली का खूब ख्याल रखती हैं। वह काम के बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही प्रियंका ने सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद पति और बेटी मालती मैरी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लाडली संग तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह नन्हीं मालती के साथ खेलती नजर आ रही हैं। प्रियंका अपनी बेटी को खिलौने देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ-साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। बेटी के साथ टाइम स्पैंड करते निकयांका के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें, प्रियंका और निक जोनास ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए  बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके बाद कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए।


काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही द रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित स्पाई सीरीज़ ‘सिटाडल’ में नज़र आएंगी। 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर इस शो का विशेष रूप से प्रीमियर होगा। इसके अलावा हाल ही में प्रियंका को एक नया हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिला है ‘हेड्स ऑफ स्टेट’, जिसमें वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी। वह जेम्स सी स्ट्रॉस द्वारा निर्देशित रोमांस ड्रामा ‘लव अगेन’ में भी दिखाई देंगी। 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraplaydaughterMaltireturnedhomeCitadelscreeningBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...