main page

करन वाही और प्रोड्यूसर ने फ्लैट में बुलाकर किया एक्ट्रेस बनने आई लड़की का यौन शोषण, हुए गिरफ्तार

Updated 06 June, 2019 03:30:19 PM

फिल्म प्रोड्यूसर एमएस नागर और कंपोजर करण वाही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड से एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में धारा 354 के तहत इन

मुंबई: फिल्म प्रोड्यूसर एमएस नागर और कंपोजर करण वाही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड से एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में धारा 354 के तहत इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

Bollywood Tadka

 

पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले करण ने उसे चारकोप स्थित फ्लैट पर बुलाया। जहां एमएस नागर पहले से मौजूद था। दोनों ने धोखे से उसे कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी, जिसके बाद उसका यौन शोषण किया गया। युवती करीब 8 घंटे तक करण के फ्लैट में बंद रही। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को नग्न अवस्था में बिस्तर पर पाया। जिसके बाद वह जैसे-तैसे वहां से निकली और अपनी दोस्त के घर गई। जहां से वे दोनों चारकोप पुलिस स्टेशन गए और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

: Konika

Producermolestingkaran wahiBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...