रुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। 'फुकरे 3' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की सक्सेस के बाद पुलकित सम्राट अपनी लेडी लव कृति खरबंदा के साथ अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका
10 Oct, 2023 08:50 AMमुंबई: वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। 'फुकरे 3' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की सक्सेस के बाद पुलकित सम्राट अपनी लेडी लव कृति खरबंदा के साथ अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें पुलकित ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
शेयर की तस्वीर में पुलकित व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर रूमाल बांध रखा है। वहीं कृति व्हाइट सूट में खूबसूरत नजर आईं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। कृति ने दुपट्टे से अपने सिर को ढक रखा है। दोनों के चेहरे पर एक अलग सा सकून और खुशी देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में दोनों हरमंदिर लाहब के सामने हाथ जोड़ खड़े हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर पुलकित ने लिखा-'दुनिया भर में #फुकरे3 की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बेहद आभार और खुशी के साथ जश्न मना रहा हूं! यह अविश्वसनीय मील का पत्थर हमारे दर्शकों के असीम प्यार और सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद का प्रमाण है।वाहे गुरु सदैव हम पर नजर रखें। 🙏🧿 #फुकरे3 की अविश्वसनीय टीम को उनकी ऊर्जा, समय, पसीने और कई घंटों की नींद हराम करने के लिए बहुत-बहुत बधाई! '
'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह हैं। इस फिल्म की कहानी ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की कहानी पर फोकस्ड है जिनका दिल्ली के सबअर्बन इलाके में चुनाव में आमना-सामना होता है।