main page

पुनीत राजकुमार के निधन से फैंस को झटका, 3 की हुई मौत

Updated 31 October, 2021 11:32:13 AM

कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। पुनीत का 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 46 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज यानि 31 अक्तूबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत का अंतिम संस्कार किया गया है। एक्टर को उनके पिता और माता की कब्र के पास दफनाया गया है। एक्टर के निधन पर कई बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। पुनीत के निधन से उनके फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन से दुखी तीन फैंस की मौत हो गई है।

मुंबई. कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। पुनीत का 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 46 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज यानि 31 अक्तूबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत का अंतिम संस्कार किया गया है। एक्टर को उनके पिता और माता की कब्र के पास दफनाया गया है। एक्टर के निधन पर कई बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। पुनीत के निधन से उनके फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन से दुखी तीन फैंस की मौत हो गई है।

Bollywood Tadka
पुनीत के जाने का गम फैंस सहन नहीं पा रहे हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में 30 साल के मुनियप्पा नाम के एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, वेलगावी जिले में एक और फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगावी जिले में ही पुनीत के एक फैन ने आत्महत्या भी कर ली है।

Bollywood Tadka
बता दें पुनीत को 29 अक्टूबर की सुबह जिम में सीने में दर्द हुआ और उन्हें तुरंत बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 2:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुनीत ने अपने पिता की तरह की अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी और उनकी दो बेटियां हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

puneeth rajkumar3 fansdiedfavourite actordemiseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...