एक्टर आर माधवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए उन्होंने कई खिताब भी हासिल किए हैं। अब हाल ही में आर माधवन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह FTII के अध्यक्ष भी बन गए हैं। इस सम्मान के लिए एक्टर ने सोशल मीड
02 Sep, 2023 01:33 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर आर माधवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए उन्होंने कई खिताब भी हासिल किए हैं। अब हाल ही में आर माधवन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह FTII के अध्यक्ष भी बन गए हैं। इस सम्मान के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट कर आर माधवन को अध्यक्ष बनने की बधाई दी और लिखा, “एक्टर माधवन को अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को समृद्ध करेगी, सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।“
अनुराग ठाकुर के ट्वीट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा- "सम्मान और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अनुराग ठाकुर जी। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।"
बता दें, हाल ही में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में आर माधवन को फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। आर माधवन द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फिल्म ने बेस्ट फीचर का अवॉर्ड जीता था।