बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान फेमस विवादित शो बिग बॉस 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। अब तक शो में कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकीं राधे मां के शो में आने को लेकर खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि राधे मां को शो के लिए अप्रोच
30 Sep, 2020 12:17 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान फेमस विवादित शो 'बिग बॉस 14' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। अब तक शो में कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुकीं राधे मां के शो में आने को लेकर खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि राधे मां को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ एक महिला रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है।
हालांकि वीडियो में उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वो त्रिशूल लिए, माथे पर टीका लगाए नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही राथे मां कहती हैं- 'यह घर हमेशा बना रहे और बिग बॉस इस बार बहुत चले।' यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
राधे मां की बात करें तो उनका नाम सुखविंदर कौर है। वो पंजाब से बिलॉन्ग करती हैं। उन्होंने कम उम्र में अध्यात्म की राह पकड़ ली थी। राधे मां दान भी करती हैं। राधे मां Shri Radhe Guru Maa Charitable Trust भी चलाती हैं।
शो की बात करें तो इसके कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट का भी खुलासा हो गया है। शो में रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, शारदुल पंडित, शहजाद देओल, जैस्मिन भसीन, निशांत मलकानी, पवित्रा पुनिया, ऐजाज खान, सारा गुरपाल, निक्की तम्बोली, जान कुमार सानू और प्रतीक शो में नजर आने वाले हैं। कोरोना की वजह से इस बार शो के फॉर्मेट भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।इस बार शो में कंटेस्टेंट को लग्जीरियस चीजें भी मिलेंगी।
शो में इस बार मॉल, रेस्टोरेंट, स्पा और थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा खबरें हैं सोशल डिस्टेंसिग के चलते मेकर्स ने इस बार डबल बेड को 'बिग बॉस 14' के घर में कोई जगह नहीं दी। सलमानके शो में किसी तरह का कोई भी फिजिकल टास्क नहीं होगा। यानि घर में टास्क की गहमा गहमी लोगों को देखने को नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट का हर हफ्ते कोविड टैस्ट भी होगा।