main page

Bollywood Top News: एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन...आलिया भट्ट के डायमंड नेकलेस ने चुराई लाइमलाइट

Updated 30 March, 2024 03:32:21 PM

मार्च महीने का 30वां दिन बी-टाउन इंडस्ट्री से कई दिल तोड़ देने वाली खबरें लेकर आया। तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार (29 मार्च) को डेनियल का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके अलावा  हिंदी सिनेमा को 'तेरा साथ है तो', 'जिंदगी इम्तिहान लेती है', 'बड़े अरमानों से रखा' जैसे मशहूर गाने देने वाले कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। इतना ही नहीं दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उम्र के


मुंबई: मार्च महीने का 30वां दिन बी-टाउन इंडस्ट्री से कई दिल तोड़ देने वाली खबरें लेकर आया। तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले जाने-माने एक्टर डेनियल बालाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार (29 मार्च) को डेनियल का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके अलावा  हिंदी सिनेमा को 'तेरा साथ है तो', 'जिंदगी इम्तिहान लेती है', 'बड़े अरमानों से रखा' जैसे मशहूर गाने देने वाले कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। इतना ही नहीं दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उम्र के अहम पड़ाव में उनका पति दिनेश बलसावर से साथ छूट गया है। इन सबके अलावा आलिया भट्ट के डायमेंड नेकलेस ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

 नहीं रहे साउथ एक्टर डेनियल बालाजी

 

साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है।  तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का  जादू चलाने वाले जाने-माने एक्टर  डेनियल बालाजी  अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार (29 मार्च) को डेनियल का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। हार्ट अटैक ने डेनियल बालाजी की जान ली। दरअसल, बीते दिन उन्हें अचानक चेस्ट में पेन होने लगा था। तभी उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान एक्टर ने दम तोड़ दिया। 

 

  


गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहेंगे आमिर खान के भांजे:किराए पर लिया करण जौहर का अपार्टमेंट

 

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इमरान खान इस समय एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबरें हैं कि इमरान लेखा वाशिंगटन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। जी हां..इसके लिए उन्होंने मुंबई के  बांद्रा में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट के मालिक बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर हैं।  इस अपार्टमेंट का महीने का किराया 9 लाख है। 

   

हमेशा के लिए थम गई एक और 'मुकेश' की आवाज

 

साउथ इंडस्ट्री के बाद अब बी-टाउन से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि हिंदी सिनेमा को 'तेरा साथ है तो', 'जिंदगी इम्तिहान लेती है', 'बड़े अरमानों से रखा' जैसे मशहूर गाने देने वाले कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। उन्होंने 79 की उम्र में अहमदाबाद में अंतिम सांस ली। सिंगर पिछले एक महीने से कोमा में थे।

 

हर लुक में बवाल आलिया भट्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय लंदन में हैं। वह लंदन में होप गाला इवेंट को अटैंड कर रही है। इस इवेंट में 'कपूर' बहू का  एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहा है। इस समय आलिया के दो लुक सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं। पहले लुक में वह वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे में उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला रहा है। 

 


छूटा 60 सालों का साथ: नहीं रहे मशहूर एक्ट्रेस शुभा खोटे के पति

 

 बाॅलीवुड, टीवी और मराठी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उम्र के अहम पड़ाव में उनका पति दिनेश बलसावर से साथ छूट गया है। पति के जाने से वो अकेली हो गई है। दोनों का 60 सालों का साथ छूट गया।  खुद शुभा ने फैंस के साथ अपना दुख शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी की सब से प्यारी चीज खो दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पति संग बिताए 60 सालों के यादगार लम्हों की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। फोटोज में कभी वो पति को प्यार से खाना खिला रही हैं तो कभी उनके साथ प्यार से हंसती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस कोलाज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने जिंदगी को बड़े प्यार से जीया है।


Mercedes-Benz GLS के मालिक बने भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया

 

अमृतसर में पैदा हुईं फेमस कॉमेडियन भारती सिंह आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। भारती सिंह अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में खूब नाम कमाया। फिर शादी की। हर्ष लिम्बाचिया संग अपना घर बसाया। अब कपल का एक प्यारा सा बेटा है जिसका नाम लक्ष्य लिम्बाचिया है हालांकि प्यार से सब उन्हें गोला बुलाते हैं। भारती का ये छोटा-सा परिवार सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होता है। इनके मजेदार व्लॉग लोग बड़े चाव से देखते हैं। भारती और हर्ष दोनों ही अपनी जिंदगी के एक-एक पल को अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं अब  हर्ष ने एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

 


एक तरफ अरबाज की दूसरी बीवी..दूसरी ओर Ex वाइफ..

 

मलाइका अरोड़ा यूं तो कई बार अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ नजर आईं हैं। दोनों अक्सर वे एयरपोर्ट पर बेटे अरहान को छोड़ने पहुंचा करते हैं लेकिन इस बार की मुलाकात बेहद खास है। दरअसल, मलाइका की ये मुलाकात अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद पहली बार हुईं थी। इतना ही नहीं पहली बार शूरा खान और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के सामने थीं। मौका था अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान की पार्टी है। दरअसल,अरहान खान जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह देश लौट आए हैं और इंडस्ट्री में ही करियर संवारेंगे।

 

बेटी और पत्नी को लेकर घर आए भगवंत मान

 एक्टर से पंजाब के सीएम बने भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भगवंत मान तीसरी बार पिता बने। उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने 28 मार्च को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब गुरप्रीत कौर और उनकी लाडली को हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। भगवंत मान पत्नी गुरप्रीत और बेटी को लेकर घर पहुंच गए हैं जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Daniel BalajiImran KhanLekha WashingtonAlia BhattShubha Khote Dinesh BalsawarBharti SinghHaarsh LimbachiyaaBollywoodTelevision

loading...