main page

राहुल वैद्य ने चूमे बिटिया के पैर...पत्नी दिशा पर भी खूब लुटाया प्यार, नव्या के नामकरण सेरेमनी की इन तस्वीरों की हर झलक है कमाल

Updated 17 November, 2023 04:45:42 PM

मनोरंजन जगत के क्यूट कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर इसी साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। दिशा परमार ने 20 सितंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के लगभग 55 दिन बाद उन्होंने लाडली का नामकरण किया। कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम नव्या रखा।

मुंबई: मनोरंजन जगत के क्यूट कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर इसी साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। दिशा परमार ने 20 सितंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के लगभग 55 दिन बाद उन्होंने लाडली का नामकरण किया। कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम नव्या रखा।

Bollywood Tadka

अब राहुल ने नव्या की नामकरण सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

Bollywood Tadka

शेयर की तस्वीरों में कभी राहुल अपनी लाडली के पैरों को तो कभी गालों को चूमते दिख रहे हैं। नव्या इस दौराम मां दिशा की गोद में सुकून से सोई दिखीं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो दिशा साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था। सोने के कड़े, नेकलेस, मंगलसूत्र और मांग में सजा सिंदूर दिशा के लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

Bollywood Tadka

राहुल के लुक की बात करें तो वह ब्लू कुर्ता पजामे में हैंडसम लग रहे थे। नामकरण सेरेमनी में नन्हीं नव्या ने पिंक फ्राॅक पेयर की थी। फैंस राहुल-दिशा की उनकी नन्हीं परी के साथ सामने आईं इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

दिशा परमार और राहुल वैद्य 16 जुलाई, 2021 को शादी के बंधन में बंधे। काम की बात करें तो दिशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 के लिए शूटिंग की थी।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Rahul VaidyaKissDaughterNavyanamkaran ceremonypicturesDisha ParmarBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...