main page

कोरोना से जंग लड़ रहे राहुल वोहरा को ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए थे डॉक्टर्स, दिवंगत एक्टर की पत्नी ने वीडियो शेयर कर मांगा न्याय

Updated 10 May, 2021 03:52:57 PM

एक्टर राहुल वोहरा 9 अप्रैल को कोरोना से जंग हार गए थे। राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी। इसके कुछ घंटों के बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं अब राहुल के निधन के बाद उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर उन्होंने हाॅस्पिटल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और पति के लिए न्याय की मांग की।

मुंबई: एक्टर राहुल वोहरा 9 अप्रैल को कोरोना से जंग हार गए थे। राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी। इसके कुछ घंटों के बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं अब राहुल के निधन के बाद उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर उन्होंने हाॅस्पिटल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और पति के लिए न्याय की मांग की।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्सीजन मास्क हटा कर बोलते हैं-'इसकी बहुत कीमत है आज के टाइम में। बिना इसके मरीज छटपटा जाता है। इसके बाद वो मास्क फिर से लगाते हैं और फिर हटा कर कहते है इसमें कुछ नहीं आ रहा है। राहुल आगे कहते हैं- अटेंडेंट आई थी मैंने उसे बोला तो वो बोली कि एक बोतल होती है उससे इसमें पानी आ जा रहा है। इसके बाद वो चले जाते हैं। फिर उनको आवाजें लगाओ आते ही नहीं हैं। एक-डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक मैनेज करो। पानी छिड़कों इसको लगाओ। किसी को बोलो तो बोल रहे कि एक मिनट में आ रहे और आते ही नहीं है। मैं इस खाली मास्क का क्या करूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jyoti Tiwari (@ijyotitiwari)

 

 

वीडियो को शेयर कर राहुल की पत्नी ने लिखा-'हर राहुल के लिए न्याय। मेरा राहुल चला गया, ये सबको पता है पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली। इस तरह से ईलाज किया जाता है वहां। उम्मीद करती हूं मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया नहीं जाना चाहिए।'

Bollywood Tadka

बता दें कि राहुल ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा-'राहुल वोहरा ने लिखा-मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता।तुम्हारा राहुल वोहरा।जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा।अब हिम्मत हार चुका हूं।'

Content Writer: Smita Sharma

rahul vohrawifejyoti tiwarishare videodemandjusticehusbandBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...