main page

14 साल से लापता ये एक्टर मिला पागलखाने में, फैमिली ने छोड़ दिया था साथ!

Updated 30 June, 2017 01:28:08 PM

बॉलीवुड एक्टर राज किरण फिल्म ''घर हो तो एेसा'', ‘कर्ज'' में नजर आ चुके है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राज किरण फिल्म 'घर हो तो एेसा', ‘कर्ज' में नजर आ चुके है। राज किरण 14 साल से लापता हैं। कभी खबरें आईं कि वे अमेरिका में कैब चलाते हैं तो कभी कहा गया कि उनकी मौत हो चुकी है। लेकिन कुछ साल पहले ऋषि कपूर को पता चला कि वे यूएस के एक मेंटल हॉस्पिटल में हैं। वे वहां खुद ही इलाज करा रहे हैं। हालांकि, उनका परिवार इस बात से इनकार करता रहा है। 

Bollywood Tadka

1982 में स्मिता पाटिल और शबाना आजमी स्टारर मूवी ‘अर्थ’ में उनके काम को सराहा गया था। उन्होंने 1980 में ‘कर्ज’ में ऋषि कपूर और 1988 में ‘एक नया रिश्ता’ में रेखा के साथ भी काम किया। आखिरी बार उन्हें 1994 में एक मूवी ‘वारिस’ और शेखर सुमन के एक सीरियल ‘रिपोर्टर’ में देखा गया था। 2003 से वे लापता हो गए। जब राज किरण की मौत की खबर मीडिया में फैल रही थी, तब ऋषि कपूर को इस बात पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। उन्होंने राज किरण को ढूंढने का फैसला लिया।

Bollywood Tadka

बता दें कि 2011 में ऋषि यूएस गए थे। लौटने के बाद ऋषि ने बताया था कि उन्होंने राज किरण को खोज लिया है। वे पिछले 10 साल से अटलांटा के एक मेंटल हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं यही सोच रहा था कि राज कहां चला गया? यह सवाल मुझे बार-बार परेशान कर रहा था। मैंने यूएस में राज किरण को खोजने के लिए उनके बड़े भाई गोविंद मेहतानी से संपर्क किया। इसके बाद मुझे किरण के अटलांटा में होने का पता चला।" "मुझे इस बात की तसल्ली हुई कि वे जिंदा हैं। लेकिन राज को मेंटल हॉस्पिटल में रखा गया है। राज अपने इलाज का खर्च खुद उठाते हैं। इसके लिए वे हॉस्पिटल में ही काम करते हैं।’
Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

:

Raj KiranMental Asylum

loading...