main page

'मेरा काम कपड़े पहनाने का था..उतारने का नहीं' स्टैंडअप काॅमेडी के मैदान में उतरे शिल्पा के पति राज, बोले-'बड़ी ही ठरकी ऑडियंस हैं'

Updated 04 October, 2023 06:47:35 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।  वहीं अब एक बार एक बार राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राज कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टैंडप काॅमेडी करते दिख रहे हैं। इस छोटे से किल्प में राज कुंद्रा ने अपने चेहरे को हमेशा की तरह मास्क से ढक रखा है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।  वहीं अब एक बार एक बार राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Bollywood Tadka

 

राज कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टैंडप काॅमेडी करते दिख रहे हैं। इस छोटे से किल्प में राज कुंद्रा ने अपने चेहरे को हमेशा की तरह मास्क से ढक रखा है।

Bollywood Tadka

वीडियो की शुरुआत में राज कुंद्रा कहते हैं-'दो बातें शो शुरू करने से पहले.. एक अगर किसी को सेक्शुल जाॅक से ऐतराज हो तो वो 10 मिनट के लिए बाहर चला जाए।' जब ऑडियंस बाहर नहीं जाती तब राज कहते हैं-'बड़ी ही ठरकी ऑडियंस हैं।'

Bollywood Tadka

इसके बाद राज अपने बारे में बताते हुए कहते हैं- 'लेडीज एंड जेंटलमैन मैं हूं राज कुंद्रा..मैं मास्क मैन, शिल्पा का पति, सस्ता कान्या वेस्ट के नाम से भी जाना जाता हूं।' अपनी बात जारी रखते हुए राज कहते हैं- '18 साल की उम्र में मैं लंदन में टैक्सी चलाता था। इसके बाद 21 की उम्र तक मैंने पश्मीना शाॅल का इंपायर खड़ा किया। मेरा काम हमेशा से ही कपड़े पहनाने का था उतारने का नहीं।'

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि राज कुंद्रा का नाम  पोर्नोग्राफी केस में फंस चुका है। जुलाई 2021 में कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।उन पर भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Standup Comedy (@indian.standup)

इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा से लेकर फ्लोरा सैनी जैसी कई एक्ट्रेसेस ने राज कुंद्रा पर आरोप भी लगाए थे। इस केस में उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से उनकी काफी बदनामी भी हुई थी।

Content Writer: Smita Sharma

Raj Kundrastand up comedyvideo viralShilpa ShettyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...