main page

पत्नी पत्रलेखा संग राजकुमार राव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भगवान की भक्ति में डूबा दिखा कपल

Updated 14 December, 2023 05:00:29 PM

एक्टर राजकुमार राव अपने कड़ी मेहनत के साथ ही भगवान में भी खूब आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर कई मौकों पर भगवान के दरबार नतमस्तक होते देखा जाता है। अब हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राजकुमार राव अपने कड़ी मेहनत के साथ ही भगवान में भी खूब आस्था रखते हैं। उन्हें अक्सर कई मौकों पर भगवान के दरबार नतमस्तक होते देखा जाता है। अब हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।

Bollywood Tadka


राजकुमार राव ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज गृह शांति पूजन कराया और पत्नी के साथ महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने पूजा कराई। उन्होंने बताया कि एक्टर और उनकी पत्नी करीब 3 घंटे मंदिर में रहे।

Bollywood Tadka

दर्शन करने के बाद एक्टर काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि मेरा दर्शन करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्त्री -2 फिल्म की शूटिंग करने इंदौर आए हैं। बाबा के दर्शन के बाद ही शूटिंग की शुरुआत करेंगे। 

Bollywood Tadka


उन्होंने यह भी कहा कि अब तो बाबा महाकाल के दरबार में आना-जाना लगा ही रहेगा। दर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने उन्हें बाबा महाकाल की फोटो और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

Content Writer: suman prajapati

Rajkummar RaovisitedBaba MahakalwifePatralekhaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...