main page

Bollywood Top News:  मां बनीं 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी... प्रियंका-निक ने छोड़ा लॉस एंजिल्स वाला 149 करोड़ का आलीशान बंगला

Updated 01 February, 2024 05:57:58 PM

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी मां बन गई हैं। 1 फरवरी को एक्ट्रेस के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति गौरव मुकेश जैन ने दी। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अपना घर छोड़ दिया है।बी-टाउन के गलियारों में कृति खरबंदा की अपने प्यार पुलकित सम्राट संग रोका करने की चर्चा जोरो शोरों पर हैं। दरअसल, बीते दिनों ही कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें दोनों परिवार और दोस्तों के साथ नजर आए थे।

मुंबई: 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी मां बन गई हैं। 1 फरवरी को एक्ट्रेस के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति गौरव मुकेश जैन ने दी। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अपना घर छोड़ दिया है।बी-टाउन के गलियारों में कृति खरबंदा की अपने प्यार पुलकित सम्राट संग रोका करने की चर्चा जोरो शोरों पर हैं। दरअसल, बीते दिनों ही कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें दोनों परिवार और दोस्तों के साथ नजर आए थे। इन सबके बीच कृति खरबंदा को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हसीना के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही थी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर..


Financial Crisis से जूझ रहे हैं प्रियंका-निक !

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद यूएसए में शिफ्ट हो गई हैं। कपल बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ लॉस एंजिल्स में अपने आलीशान घर में रहता है। दोनों बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनका सोशल मीडिया हैंडल इसका सबूत है। इसी बीच खबर आ रही है कि  Financial Crisis (वित्तिय संकट) से जूझ रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में एक नेटीजन ने रेडिट पर एक रिपोर्ट के कुछ स्क्रीनग्रैब शेयर कर दावा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत के अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को छोड़ दिया है।

मां बनीं 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी

बी-टाउन से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी आ रही है। इस दौर में कई हसीनाओं के घर नन्हें मुन्नों की किलकारी गूंजी। अब इस लिस्ट में  एक और एक्ट्रेस नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी हैं। जी हां आपने ठीक सुना। राजश्री रानी मां बन गई हैं। 1 फरवरी को एक्ट्रेस के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति गौरव मुकेश जैन ने दी।

 

लीकेज..फफूंदी...इन परेशानियों की वजह से प्रियंका-निक ने छोड़ा लॉस एंजिल्स वाला 149 करोड़ का आलीशान बंगला

 

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका निक संग USA शिफ्ट हो गईं थी। कपल इस समय लॉस एंजिल्स में लैविश घर में रह रहा है। निकयंका यहां अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पालतू जानवरों के साथ रहता है। कपल के इस आलीशान घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर (149 करोड़ रुपये) है। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि कपल ने अपना घर खाली कर दिया है। दावा किया जा रहा था कि कपल को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं अब प्रियंका और निक के 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की हवेली छोड़ने के पीछे की असली वजह सामने आई है। नई रिपोर्ट की मानें तो निकयंका के घर छोड़ने की वजह आर्थिक संकट नहीं बल्कि कुछ और है। 

 

राहत फतेह अली खान ने हाथ जोड़ मांगी माफी

 पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान तब सुर्खियों में आए थे जब उनकाअपने शागिर्द को पीटते का वीडियो सामने आया था। देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा, सिंगर की आलोचना होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद सिंगर ने  तुरंत एक वीडियो जारी किया, जिसमें शागिर्द और उसके पिता भी थे। सिंगर ने सफाई में बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारी को क्यों पीटा था वो किस बोतल के बारे में पूछ रहे थे...।  वहीं अब राहत फतेह अली खान ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैमिली से लेकर फैंस और साथ में काम करने वाले आर्टिस्ट-डायरेक्टर्स से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं।

दादू की तरह मूछों को ताव देती शहनाज गिल

 

'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही शहनाज अपनी फैमिली और दोस्तों संग बिताए लम्हों की झलक भी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती। हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर उनके बड्डी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ये बड्डी कोई और नहीं बल्कि उनके दादा जी हैं।


1 साल का हुआ 'जवान' के डायरेक्टर Atlee का बेटा

पाॅपुलर फिल्म निर्माता एटली कुमार इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एटली इस समय पत्नी प्रिया मोहन और बेटे मीर संग डिज्नीलैंड में हैं। यहीं उन्होंने अपने लाडले का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें निर्माता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। प्यार भरी फोटोज में हम कपल को पेरिस में डिज्नीलैंड के सामने पोज़ देते हुए देख सकते हैं। 

बर्फ की सफेद चादर से ढका कंगना रनौत का पहाड़ों वाला घर

देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जहां एक तरफ लोग सर्दी से बचना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल और कश्मीर की वादियों में जाते हैं। वैष्णो देवी, मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ, राजाैरी, पुंछ,मनाली की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का मनाली वाला घर भी बर्फ की चादर से ढक गया। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना का घर बर्फ की चादर से ढका हुआ है जिससे उसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है। 

 

सगाई के बाद कृति खरबंदा की पहली पब्लिक अपीयरेंस 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। बी-टाउन के गलियारों में कृति खरबंदा की अपने प्यार पुलकित सम्राट संग रोका करने की चर्चा जोरो शोरों पर हैं। दरअसल, बीते दिनों ही कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें दोनों परिवार और दोस्तों के साथ नजर आए थे। तस्वीरों में कपल एक-दूजे की बाहों में कैद नजर आ रहा था। इसके साथ ही दोनों अपनी इंगेंजमेंट रिंग्स फ्लाॅन्ट करते दिख रहे थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी ना तो इन तस्वीरों को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। इन सबके बीच कृति खरबंदा को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हसीना के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही थी।

करण आर शर्मा संग सुरभि चंदना का खूबसूरत प्री-वेडिंग फोटोशूट

 'इश्कबाज' की 'अनिका' यानि एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही अपने प्यार करण आर शर्मा की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। सुरभि चंदना 1-2 मार्च 2024 को जयपुर में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच  करण आर शर्मा संग सात फेरे लेंगी। शादी से पहले सुरभि ने मंगेतर संग खूबसूरत फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाईं हुईं। सामने आईं तस्वीरों में Bride To Be का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

Content Writer: Smita Sharma

Rajshri RaniBlessedPriyanka ChopraKriti KharbandaBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsHollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...