फिल्म गुरुवार को रिलीज़ हुई थी जिससे इसे विकेंड का फायदा भी मिला।
10 Oct, 2023 12:25 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। अवनीश बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'दोनो' को हर तरफ से सराहना मिल रही है। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की है। फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पुनल ढिल्लों की बेटी पालोमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। राजश्री और जियो स्टूडियोज प्रोडक्शन 'दोनो' ने सीमित स्क्रीन के बावजूद अपनी कमाई में तेजी पकड़ी है।
बता दें कि, निर्माताओं ने दोनों को केवल 273 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है। इसके अलावा, फिल्म गुरुवार को रिलीज़ हुई थी जिससे इसे विकेंड का फायदा भी मिला। राजवीर, पलोमा और अवनीश की पहली फिल्म में गुरुवार से शुक्रवार तक दर्शकों की संख्या में 27% की वृद्धि देखी गई, और शुक्रवार से शनिवार तक दर्शकों की संख्या में 54% की वृद्धि देखी गई। धीरे-धीरे ही सही लेकिन फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। दोनो को बहुत अच्छी समीक्षाएं मिली हैं। यह फिल्म एक आदर्श पारिवारिक फिल्म के साथ-साथ एक प्रेम कहानी भी है। जिसे आज के युवा को देखना चाहिए।
फिल्म के निर्देशक, अवनीश एस बड़जात्या और निर्माता कमल कुमार बड़जात्या हैं। क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर बड़जात्या कर रहे हैं। दो अजनबियों और एक मंजिल की कहानी 'दोनो' 5 अक्टूबर को रिलीज हुई।