main page

कंधे पर गमछा और ..ब्लैक कुर्ता पजामा..नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राम चरण, एक्टर के अंदाज से इंप्रेस हुए फैंस

Updated 04 October, 2023 10:28:18 AM

साउथ एक्टर राम चरण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फैंस के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने स्वीट जेस्चर के लिए भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। लोग एक्टर की एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। इसी बीच बीते मंगलवार राम चरण को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए स

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्टर राम चरण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फैंस के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने स्वीट जेस्चर के लिए भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। लोग एक्टर की एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। इसी बीच बीते मंगलवार राम चरण को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीतते नजर आए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण नंगे पांव दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

Bollywood Tadka

माथे पर तिलक, कंधे पर गमछा और ब्लैक कुर्ता पजामा में एक्टर का जबरदस्त लुक देखने को मिला।

Bollywood Tadka

इस दौरान एक्टर दोनों हाथ जोड़ फैंस को नमस्ते करते दिखे। अब फैंस को एक्टर का ये अंदाज खूब भा रहा है।

 Bollywood Tadka

 


मालूम हो, यह पहली बार नहीं है, जब राम चरण नंगे पांव दिखे हों। इससे पहले ऑस्कर अवॉर्ड में जाने से पहले भी रामचरण नंगे पांव दिखाई दिए थे। एक बार गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर भी इसी अवतार में देखा जा चुका है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: suman prajapati

Ram CharanvisitSiddhivinayak templebarefootfansimpressstyleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...