main page

एक्टर राणा जंग बहादुर गिरफ्तार...सलमान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 08 July, 2022 07:08:40 AM

इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों सलमान खान के बाद अब उनके वकील एच सारस्वत की जान से मारने की धमकी मिली, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं  भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी के मामले जालंधर पुलिस ने एक्टर राणा जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिय

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों सलमान खान के बाद अब उनके वकील एच सारस्वत की जान से मारने की धमकी मिली, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं  भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी के मामले जालंधर पुलिस ने एक्टर राणा जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। एक और हिंदू देवी-देवताओं पर बेखौफ टिप्पणियां कर रही लीना मणिमेकलई को किसी की धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वह लगातार सोशल मीडिया पर भगवान को लेकर विवादित पोस्ट शेयर कर हंगामा मचा रही हैं। मनोरंजन जगत में आज भर-दिन कुछ ऐसी ही हलचल देखने को मिली। आईए एक नजर ने जानते हैं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज और क्या खास रहा...
 

 

सलमान के बाद अब उनके वकील को मिली जान से मारने की धमकी

 

सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स में से एक हैं। दुनिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कई बार भाईजान को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वह कई बार धमकियों भरे लेटर मिलने के लेकर चर्चा में आए। वहीं अब सलमान के बाद उनके वकील एच सारस्वत को भी पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

 

काली मां के बाद अब लीना ने शेयर की भगवान शिव-पार्वती की आपत्तिजनक तस्वीर

 

डॉक्यूमेंट्री 'काली' पर विवाद मचा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग पोस्टर में काली मां को सिगरेट के साथ दिखाए जाने के जबरदस्त विरोध कर रहे हैं और डायरेक्टर लीना मणिमेकलई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच  बेखौफ निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर हिंदू देवी-देवता की एक अपमानजनक तस्वीर शेयर कर दी है। उन्होंने भगवान शिव और मां पार्वती के किरदार में एक्टर्स को धूम्रपान करते दिखाया है। अब यह तस्वीर इंटरनेट पर आते ही एक बार फिर लीना लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

 

भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में एक्टर राणा जंग बहादुर गिरफ्तार

 

हिंदी और पंजाबी फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर राणा जंग बहादुर को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यह कार्रवाई भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में की गई है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम में भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी के जरिए एक समूह की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं।

 

घिनौनी हरकतों के आरोप में अरेस्ट हुआ मॉलीवुड एक्टर

पुण्यलन अगरबत्ती जैसी फिल्मों में अपनी खास भूमिका के लिए जाने जाने वाले मॉलीवुड एक्टर श्रीजीत रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पार्क में नाबालिग लड़कियों को अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने के आरोप है। साल 2016 में भी उन्हें ऐसे ही आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा कथित तौर पर मामला दर्ज करने के बाद भी वो इस केस से बेल होने में कामयाब हो गए थे। 

 

गुरप्रीत कौर के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने चंडीगढ़ में बिल्कुल सादे तरीके से शादी की। भगवंत की गुरप्रीत से ये दूसरी शादी है। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है। भगवंत 48 साल के हैं और गुरप्रीत 32 साल की है। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

नेत्रहीन मां को कंधों पर लिए तीर्थयात्रा करवा रहे मॉडर्न जमाने के 'श्रवण कुमार' के फैन हुए अनुपम खेर

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर अपने कामों से जितनी ऊंचाइयां छुते हैं, उतने ही वो डाउन टू अर्थ इंसान भी है। वह लोगों की शराफत, नेकदिली और बड़प्पन को देखकर काफी इम्प्रेस होते हैं। हाल ही में अनुपम ने सोशल मीडिया पर कैलाश गिरि ब्रह्माचारी की वायरल तस्वीर देखी, जिसमें वो अपनी नेत्रहीन मां को बहंगी में बिठाए तीर्थ यात्रा करवाता नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देख एक्टर इमोशनल हो गए और मॉडर्न जमाने के 'श्रवण कुमार' की मदद के लिए बेचैन हो गए।

 

नेपोटिज्म पर बोले राजकुमार राव- 'यह इंडस्ट्री में हमेशा रहेगा'

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा अक्सर सुर्खियां बटोरता रहती है। अब तक कई स्टार्स इस टॉपिक पर खुलकर बात कर चुके हैं। वहीं अब हाल ही में एक्टर राजकुमार राव ने भी इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी की है। राजकुमार का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन आपके काम और टैलेंट से आपको पहचान जरूर मिलेगी।

 

इशारों ही इशारों में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद! 


''बिग बॉस 13'' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। शहनाज अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस इशारों ही इशारों में सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रही हैं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Content Writer: suman prajapati

Rana Jung BahadurarrestedSalman Khanlawyerreceiveddeath threatsentertainment worldBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...