main page

बेटी संग न्यूईयर वेकेशन पर निकले आलिया-रणबीर, मम्मी के सीने से चिपक सुकून से सोईं दिखीं राहा

Updated 26 December, 2023 01:16:54 PM

बाॅलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बच्ची राहा की झलक दुनिया को दिखाई है। जैसे ही बेबी राहा की तस्वीरें सामने आई लोग उसके चेहरे की तुलना कपूर खानदान से करने लगे। अधिकतर लोगों को यही लग रहा कि राहा अपने परदादा राज कपूर की कॉपी हैं। वहीं अब कपल को अपनी लाडली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुआ।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बच्ची राहा की झलक दुनिया को दिखाई है। जैसे ही बेबी राहा की तस्वीरें सामने आई लोग उसके चेहरे की तुलना कपूर खानदान से करने लगे। अधिकतर लोगों को यही लग रहा कि राहा अपने परदादा राज कपूर की कॉपी हैं। वहीं अब कपल को अपनी लाडली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुआ।

Bollywood Tadka

राहा को लेकर मम्मी और पापा दोनों न्यू इयर वकेशन पर निकल चुके हैं।आलिया और रणबीर वकेशन पर कहां जा रहे हैं इसे लेकर कोई कन्फर्म जानकारी फिलहाल नहीं है। लुक की बात करें तो रणबीर ब्लैक हुडी और जींस में हैंडसम दिखे।

Bollywood Tadka

वहीं आलिया व्हाइट लुक में दिखीं। चूंकि राहा सो रही थी इसलिए मम्मी आलिया ने बेटी को सीने से लगा रखा था । फैंस कपल की बेटी संग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

आलिया भट्ट और रणबीर ने बेटी के जन्म के करीब 1 साल और 2 महीने बाद बिटिया रानी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। राहा के क्यूट झलक ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। राहा की नीली आंखों ने सबका दिल जीत लिया। 

Bollywood Tadka
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर दिसंबर में अपनी हालिया रिलीज 'एनिमल' को लेकर चर्चा में रहे। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर सफलता रही। आलिया भट्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था जो काफी हिट रही थी। फिलहाल वह 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ranbir KapoorAlia BhattNew Year celebrationsRaha KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...