सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। बीते मंगलवार उनकी तेहरवीं का आयोजन किया गया। इस प्राथना सभा में करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, रणधीर कपूर, अरमान जैन और आलिया भट्ट सहित परिवार के कई लोग शामिल हुए। तेहरवीं से लौटते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ नजर आए, जिसके बाद से कपल सुर्खियों में बने हुए हैं।
14 May, 2020 01:54 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। बीते मंगलवार उनकी तेहरवीं का आयोजन किया गया। इस प्राथना सभा में करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, रणधीर कपूर, अरमान जैन और आलिया भट्ट सहित परिवार के कई लोग शामिल हुए। तेहरवीं से लौटते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ नजर आए, जिसके बाद से कपल सुर्खियों में बने हुए हैं।
दरअसल, इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गाड़ी से फोटोग्राफर्स के पास पहुंचे तो इस रणवीर में कैमरामैन से उनका हाल चाल पूछा, 'सब ठीक है?'
वहीं साथ बैठी आलिया ने पेपराजी को मास्क पहने के लिए कहा। दोनों ने फोटोग्राफर्सको मास्क पहनने की सलाह दी और ध्यान रखने को कहा।
बता दें, 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर 30 अप्रैल को जिंदगी की आखिरी सांस ली। उनका निधन मुंबई के एक हॉस्पिल में हुआ था।