main page

आज रणबीर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया: ढोल नगाड़ों के साथ कृष्णा राज बंगले से निकलेगी बारात,'वास्तु' से होगी विदाई

Updated 14 April, 2022 10:03:52 AM

बी-टाउन के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानि 14 अप्रैल को सात वचन लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। रणबीर कपूर आज दूल्हा बनकर अपनी ल्हनिया आलिया भट्ट को लेने पहुंचेंगे।  13 अप्रैल को विशेष पूजा और मेहंदी सेरेमनी की आयोजन किया गया जिसमें भट्ट परिवार और कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड के चुनिंदा लोग शामिल हुए। अब आज यानी 14 अप्रैल को हल्दी, चूड़ा सेरेमनी होगी और शाम को शुभ मुहूर्त में शादी समारोह शुरू होगा।

मुंबई: बी-टाउन के फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानि 14 अप्रैल को सात वचन लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। रणबीर कपूर आज दूल्हा बनकर अपनी ल्हनिया आलिया भट्ट को लेने पहुंचेंगे।  13 अप्रैल को विशेष पूजा और मेहंदी सेरेमनी की आयोजन किया गया जिसमें भट्ट परिवार और कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड के चुनिंदा लोग शामिल हुए। अब आज यानी 14 अप्रैल को हल्दी, चूड़ा सेरेमनी होगी और शाम को शुभ मुहूर्त में शादी समारोह शुरू होगा। 

Bollywood Tadka

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह करीब 9 बजे से हल्दी का कार्यक्रम शुरू होगा। दूल्हा-दुल्हन दोनों को परिवार के सदस्य हल्दी लगाएंग। इसके बाद आलिया को चूड़ा पहनाया जाएगा। इन रस्मों के पूरा होने के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी।

Bollywood Tadka

ढोल नगाड़ों के साथ कृष्णा राज बंगले से निकलेगी बारात

रणबीर कपूर की बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (आरके हाउस) से निकलेगी। पूरा कपूर परिवार नाचते गाते टोनी पाली हिल इलाके में स्थित  वास्तु तक आएगा।दोनों बंगले एक-दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं। यहीं शादी की सारी रस्में पूरी होंगी।

Bollywood Tadka

17 अप्रैल को होगा रिसेप्शन

रणबीर-आलिया की शादी में बेहद कम मेहमान शामिल होने वाले हैं. शादी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचने वाले हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

ranbir kapoorbaraatkrishna rajbungalowvastu houseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...