बॉलीवुड एक्ट्रर ऋषि कपूर लंबे समय से बीमार हैं। इस समय न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे हैं। लेकिन न्यूयॉर्क से रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और वो ऋषि कपूर की बीमारी की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं।
11 Apr, 2019 10:50 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रर ऋषि कपूर लंबे समय से बीमार हैं। इस समय न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर न्यूयॉर्क से मुंबई लौटे हैं। लेकिन न्यूयॉर्क से रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और वो ऋषि कपूर की बीमारी की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें बीते दिनों की हैं जब रणबीर न्यूयॉर्क में थे उसी दौरान उन्होंने अपने एक नन्हें फैन के साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में एक हॉस्पिटल नजर आ रहा है।
ये तस्वीर मेमोरियल सलोन केटरिंग कैंसर सेंटर के बाहर की है। इस तस्वीर के सामने आने से अब ये अटकलें तेज हो गई हैं कि ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने गए हैं। हालांकि उनके परिवार की ओर से पहले इन खबरों का खंडन कर चुके हैं।
बता दें कि नीतू अक्सर बेटे रणबीर और पति ऋषि के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। ऋषि के स्वास्थ्य के बारे में उनकी पत्नी नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती हैं।