main page

जैकी श्रॉफ को बेटे टाइगर संग मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता, पत्नी लिन संग रणदीप भी बनेंने ऐतिहासिक दिन के गवाह

Updated 09 January, 2024 01:39:59 PM

22 जनवरी के दिन को देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। भई हो भी क्यों न..इस दिन अयोध्या की धरती पर रामलला बिराज रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स को न्यौता मिला है। अब हाल ही में रणदीप हुडा, लिन लैशराम, ज

बॉलीवुड तड़का टीम. 22 जनवरी के दिन को देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। भई हो भी क्यों न..इस दिन अयोध्या की धरती पर रामलला बिराज रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स को न्यौता मिला है। अब हाल ही में रणदीप हुडा, लिन लैशराम, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और धनुष को भी 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए न्यौता मिला है। उन्होंने निमंत्रण पत्र के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

रणदीप हुडा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिले आमंत्रण को पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने अपनी पत्नी लिन संग इन्विटेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा राम राम।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

वहीं, जैकी श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निमंत्रण पत्र मिलने की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जैकी अपनी पत्नी संग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिले आमंत्रण के साथ पोज दे रहे हैं और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

 

Bollywood Tadka


जैकी के साथ उनके बेटे व एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी न्योता मिला है, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने साथ में पोस्ट की है।


वहीं, साउथ सुपरस्टार धनुष को भी 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन में शामिल होने का न्यौता मिला है।


बता दें, इन स्टार्स से पहले अनुपम खेर, रजनीकांत, कंगना रनौत, चिरंजीवी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे कई सितारों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण मिल चुका है।


 

Content Writer: suman prajapati

Randeep HoodaDhanushJackie ShroffinvitedRam Mandir consecration ceremonyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...