बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर, 2023 को अपनी लेडी लव लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक समारोह सात फेरे लिए थे। उनकी इस खुशी में उनके रिश्तेदार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। रणदीप-लिन लैशराम की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
12 Dec, 2023 11:25 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर, 2023 को अपनी लेडी लव लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक समारोह सात फेरे लिए थे। उनकी इस खुशी में उनके रिश्तेदार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। रणदीप-लिन लैशराम की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
वहीं 11 दिसंबर 2023 को रणदीप और लिन ने सपनों के शहर मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी जिसमें इंडस्ट्री के तमाम लोगों के अलावा कुछ करीबा दोस्तों ने शिरकत की। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने वेडिंग रिसेप्शन में कमाल के लग रहे थे।
इन्होंने स्टाइलिश अटायर में रेड कार्पेट पर एंट्री की और देखने वालों की निगाहें इन पर ही अटक गई। रिसेप्शन के लिए लिन लैशराम ने रेड कलर की डुअल-टोन साड़ी में पेयर की थी। उनकी साड़ी पर पूरी तरह सेक्विन वर्क था, जिसे उन्होंने फुल शीर स्लीव्स वाले स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
अपने दुल्हन के लुक को पूरा करने के लिए लिन लैशराम ने सिर पर लाल रंग का एक दुपट्टा भी लिया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।उन्होंने अपने लुक को कुछ स्टेटमेंट चूड़ियों, एक हीरे की नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया।
हल्के न्यूड-टोन मेकअप,बालों को स्लीक बन लिन लैशराम के लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं रणदीप वेल्वेट बंद गाला सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। रणदीप अपनी पत्नी के साथ पैपराजी के सामने पोज करते हुए भी दिखाई दिए।
बता दें कि 47 साल के रणदीप और 37 साल के लिन कुछ समय से रिलेशनशिप में थे। लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं, जिन्होंने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और हाल ही में 'जाने जान' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
रणदीप आखिरी बार फिल्म 'सार्जेंट' में नजर आए थे और उनकी आने वाली फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' है, जिसका उन्होंने निर्देशन भी किया है।