main page

B'Day: 2 साल लिव-इन में रहने के बाद रानी ने की थी आदित्य से शादी, कुछ ऐसी है लवस्टोरी

Updated 21 March, 2019 10:06:10 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस रानी मुखर्जी आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। 21 मार्च 1978 को जन्मी रानी इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज अपना 40वां बर्थ-डे मना रही हैं। 21 मार्च 1978 को जन्मी रानी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड रह गया। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी, लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जुहू बंगले में लिव इन में रहते थे।

Bollywood Tadka

 

मीडिया में रानी को आदित्य का घर टूटने की एक बड़ी वजह माना जाने लगा था। वहीं आदित्य और रानी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। रानी और आदित्य की पहली मुलाकात संपन्न रेस्त्रां में हुई थी। आदित्य सोच रहे थे कि रानी खुद उनसे मिलने आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पर मौजूद आदित्य ने करण जौहर से कहा कि वो रानी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में कास्ट करें। आदित्य फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी की एक्टिंग देख चुके थे।

Bollywood Tadka

 

आदित्य की पहली पत्नी पायल मल्होत्रा थीं। दोनों के कोई संतान नहीं थी। कहा जाता है कि शादी के बाद आदित्य और पायल 6 महीने तक हनीमून पर रहे थे। दोनों ने पूरी दुनिया घूमी थी। पायल यश चोपड़ा के दोस्त की बेटी थीं और आदित्य की बचपन की दोस्त भी थीं। शादी के 6 साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। आदित्य ने पायल से तलाक लेने का फैसला कर लिया। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Konika

Rani mukherjeeactress Rani mukherjeeHappy Birthday rani MukherjeeBollywood newsLatest Bollywood news

loading...