main page

'Splitsvilla' फेम रणविजय और प्रियंका ने किया बेटे का नामकरण, लाडले को 'जहान' कह कर बुलाएंगे मम्मी-पापा

Updated 23 July, 2021 01:14:16 PM

''Splitsvilla X3'' होस्ट रणविजय सिंह सिंघा हाल ही में पिता बने हैं। रणविजय की वाइफ प्रियंका सिंघा ने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी थी। अब रणविजय की वाइफ ने तस्वीर शेयर कर बेटे का नाम अनाउंस किया है, जो खूब पसंद की जा रही है।

मुंबई. 'Splitsvilla X3' होस्ट रणविजय सिंह सिंघा हाल ही में पिता बने हैं। रणविजय की वाइफ प्रियंका सिंघा ने 12 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी थी। अब रणविजय की वाइफ ने तस्वीर शेयर कर बेटे का नाम अनाउंस किया है, जो खूब पसंद की जा रही है।

Bollywood Tadka
तस्वीर में रणविजय बेटी कायनात के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने बेटे को गोद में उठाया हुआ है। कायनात नन्हे बेबी के किस कर रही है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'मेरी दुनिया, मेरा यूनिवर्स और मेरी जिंदगी। फैमिली में तुम्हारा स्वागत है जहानवीर सिंह सिंघा। #Kainaat #Jahaan' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka
बता दें कपल ने अपने बेटे का नाम जहानवीर सिंह सिंघा रखा है। रणविजय ने मार्च में वाइफ और बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। रणविजय ने प्रियंका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था। इसके बाद जून में रणविजय ने वाइफ के लिए सरप्राइज बेबी शावर रखा था। जिसकी तस्वीरें भी एक्टर ने शेयर की थी। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

rannvijay singh singhapriyanka singhaannouncebaby boyname jahaanvir singh singhaBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...