main page

रणवीर सिंह ने मुंबई में बेचे अपने 2 अपार्टमेंट, इतने करोड़ रुपये में हुई डील

Updated 11 November, 2023 02:55:26 PM

एक्टर रणवीर सिंह कभी अपने काम तो कभी अपने अतरंगी अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी अलग वजह से। दरअसल, रणवीर सिंह ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने दो अपार्टमेंट बेचे हैं, जिससे कुल 15.25 करोड़ रुपये मिले हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह कभी अपने काम तो कभी अपने अतरंगी अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी अलग वजह से। दरअसल, रणवीर सिंह ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने दो अपार्टमेंट बेचे हैं, जिससे कुल 15.25 करोड़ रुपये मिले हैं। 

Bollywood Tadka

रणवीर सिंह ने बेचे गए दोनों अपार्टमेंट में से एक दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में खरीदा था। गोरेगांव पूर्व में आलीशान ओबेरॉय एसक्विजिट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित प्रत्येक अपार्टमेंट में 1,324 वर्ग फुट का विशाल क्षेत्र है और कुल मिलाकर छह पार्किंग स्पेस हैं।

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्येक इकाई के लिए स्टांप शुल्क 45.75 लाख रुपये था। इसके अलावा रणवीर और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बांद्रा बैंड स्टैंड पर सागर रेशम बिल्डिंग में चार मंजिलों वाला 100 करोड़ रुपये से अधिक का सी-फेस पेंटहाउस खरीदा है।

 

वहीं, काम की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'सिंघम अगेन' है, जिसमें वह सिम्बा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार शामिल हैं।  
 
  

Content Writer: suman prajapati

Ranveer Singhsold2 apartmentsMumbaidealcroresBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...