एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें रणवीर जबरदस्त बॉडी दिखा रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
05 Oct, 2021 03:29 PMमुंबई. एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें रणवीर जबरदस्त बॉडी दिखा रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में रणवीर व्हाइट इनर और येलो ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कान में डायमंड इयरिंग और गले में लॉकेट पहना हुआ है। एक्टर में जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपनी जबरदस्त बॉडी दिखा रहे हैं।
एक्टर अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की जबरदस्त बॉडी देख लड़कियां मर-मिटी हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
इसके अलावा एक्टर 'जयेश भाई जोरदार', 'सर्कस', सूर्यवंशी और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में भी काम करते दिखाई देंगे।