main page

VIDEO: फैन ने कर दिया गजब, रणवीर की अपने बम पर फोटो लगाकर उनके साथ ली एेसे सैल्फी

Updated 12 August, 2018 11:04:09 AM

बॉलीवुड स्टार्स के इतने क्रेजी फैंस होते है कि वह इनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई है, जिसमे एक्टर रणवीर सिंह  मुंबई में एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए गए थे। इसमें रणवीर अपने फैंस के बीच दिखाई दे रहे है। ऐसे में रणवीर को एक बेहद खास फैन दिखा।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स के इतने क्रेजी फैंस होते है कि वह इनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई है, जिसमे एक्टर रणवीर सिंह  मुंबई में एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए गए थे। इसमें रणवीर अपने फैंस के बीच दिखाई दे रहे है। ऐसे में रणवीर को एक बेहद खास फैन दिखा। उनके इस फैन ने ऐसा बॉक्सर पहन रखा था, जिसकी बैक पर रणवीर सिंह की तस्वीर लगी हुई थी। रणवीर के इस फैन ने सबको हैरान करते हुए पब्लिक प्लेस में अपनी पैंट खोलकर रणवीर को अपना बॉक्स दिखाया। इससे इंप्रेस होकर रणवीर ने कहा, "बम दिखा"। फिर रणवीर ने उसके साथ सेल्फी ली। इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर के फैंस भी उनकी ही तरह कमाल के हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाइक और शेयर करते फैंस थक नहीं रहे हैं। रणवीर  इन दिनों लॉर्ड्स में हैं और अपनी अगली फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ भी उनका एक वीडियो सामने आया था। फिल्मों की बात करें को आखिरी बार फिल्म 'पद्मावत' में दिखाई दिए रणवीर सिंह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।इसके साथ ही वो 'गली ब्वॉय' और 'तख्त' में लीड रोल में दिखाई देंगे।

: Konika

ranveer singhviral videoselfie

loading...