एक्ट्रेस रवीना टंडन बॉलीवुड की मशहूर और शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेस्ट मां और नानी भी हैं। वह अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ ही फैमिली की खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं। वह अक्सर हर खास पल को फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आती हैं। अब हाल ही में रवीना का नाती रुद्र 4 साल का हो गया। इस मौके पर उन्होंने क्यूट रुद्र की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
13 Sep, 2023 11:40 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रवीना टंडन बॉलीवुड की मशहूर और शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेस्ट मां और नानी भी हैं। वह अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ ही फैमिली की खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं। वह अक्सर हर खास पल को फैमिली के साथ एंजॉय करती नजर आती हैं। अब हाल ही में रवीना का नाती रुद्र 4 साल का हो गया। इस मौके पर उन्होंने क्यूट रुद्र की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी प्यारी बेबी के बेबी रुद्र को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं। 4 साल का होने पर बधाई। महादेव का आशीर्वाद तुम पर बना रहे। तुम्हें बहुत कामयाबी मिले। आयुष्मान भव।'
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुद के जन्म के दौरान रवीना उसे गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह रुद्र संग खेलती दिखाई दे रही हैं। फैंस इस तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें, रवीना टंडन ने शादी से पहले साल 1995 में दो बेटियां छाया और पूजा को गोद लिया था। रुद्र छाया का बेटा है, जिसका जन्म साल 2019 को हुआ था।
 
काम की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। 'वेलकम 3' के जरिए रवीना और अक्षय पूरे 19 सालों बाद स्क्रीन शेयर करेंगे।