बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बेहद ही धार्मिक इंसान हैं। उन्हें अक्सर धर्म स्थानों पर नतमस्तक होते देखा गया। बीते साल वह अपनी बेटी राशा थडानी संग हरिद्वार,केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर गईं थीं। वहीं अब रवीना टंडन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं।
18 Jan, 2024 02:03 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन बेहद ही धार्मिक इंसान हैं। उन्हें अक्सर धर्म स्थानों पर नतमस्तक होते देखा गया। बीते साल वह अपनी बेटी राशा थडानी संग हरिद्वार,केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर गईं थीं। वहीं अब रवीना टंडन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं।
उनके साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी दिखीं। रवीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महादेव दर्शन और पूजा की झलकियां हैं। मां और बेटी दोनों ट्रडिशनल लुक में हैं और दोनों के माथे पर चंदन से तिलक लगा दिख रहा है।
रवीना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, 'सोमनाथ! ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || हर हर महादेव!' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये तस्वीरें सोमनाथ मंदिर के ट्रस्ट से परमिशन के बाद शेयर की गई हैं।
बता दें कि इन दिनों रवीना अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वेब सीरीज 26 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा रवीना वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं।