main page

अर्जुन कपूर के बेहद करीबी की मौत, Bigg Boss 17 का पहला टीजर आउट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 15 September, 2023 05:50:49 PM

एक्टर अर्जुन कपूर इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। एक्टर के डॉग मैक्सिमस की मौत हो गई है, जिसके वह बेहद करीब थे। मैक्सिमस के निधन से अर्जुन को बड़ा सदमा लगा है और एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है। वहीं, जहां सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान की नई झलक देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। एक्टर के डॉग मैक्सिमस की मौत हो गई है, जिसके वह बेहद करीब थे। मैक्सिमस के निधन से अर्जुन को बड़ा सदमा लगा है और एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है। वहीं, जहां सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान की नई झलक देखने को मिल रही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

अर्जुन कपूर के बेहद करीबी की हुई मौत
 

एक्टर अर्जुन कपूर इस वक्त बेहद तकलीफ में हैं। एक्टर के डॉग मैक्सिमस की मौत हो गई है, जिसके वह बेहद करीब थे। मैक्सिमस के निधन से अर्जुन को बड़ा सदमा लगा है और एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है। यह पोस्ट देखने के बाद एक्टर के फैंस उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

 

मशहूर एक्ट्रेस मीरा नंदन ने इस बिजनेसमैन संग की सगाई

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मीरा नंदन जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन श्रीजू संग सगाई कर ली है और जल्द ही ये कपल सात फेरे लेगा। एक्ट्रेस ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

 

First Teaser Out: इस बार Bigg Boss 17 में दिखेंगे अलग रंग, सलमान खान के नए लुक देख फैंस हुए दंग

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान की नई झलक देखने को मिल रही है। धमाकेदार प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

 

अस्पताल में फीमेल फैन को 'जवान' के गाने पर डांस करता देख हैरान हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान स्टारर 'जवान' का क्रेज इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई 'जवान' के गानों से लेकर डायलॉग्स पर सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान की एक फीमेल फैन हॉस्पिटल में जवान के गाने चलेया पर डांस करती नजर आईं। उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं, जब यह वीडियो शाह रुख ने देखा तो वह हौरान हो गए और उन्होंनें उनके लिए दुआ भी की।

 

'ताश के पत्ते की तरह ढह गई जिंदगी..शीजान का छलका दर्द


टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल फेम एक्टर शीजान खान की उस वक्त मुसीबतें काफी बढ़ गई थीं जब उनकी गर्लफ्रेंड और को-स्टार तुनिषा शर्मा ने सेट पर अपनी जान दे दी थी। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर, 2022 में शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मां ने शीजान पर कई संगीन आरोप लगाए थे और उन्हें तकरीबन दो महीने जेल तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब हाल ही में एक्टर एक इंटरव्यू में उस बुरे दौर को याद कर भावुक हो गए। वे उम्मीद कर रहे है कि उनका केस जल्द खारिज हो।

 

दिल्ली बेस्ड फैशन-डिजाइनर से मुंबई में दोस्त ने किया रेप, पुलिस ने दर्ज की FIR

देश में आए दिन रेप के मामले काफी बढ़ रहे हैं। न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि कई सेलिब्रेटीज गर्ल्स भी इस दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। अब हाल ही में दिल्ली बेस्ड फैशन डिजाइनर के साथ एक रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मुंबई के रहने वाले बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस फाइल किया है।

 

ऋतिक रोशन की भांजी की बर्थडे पार्टी में सबा आजाद ने जमाया रंग

सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सबा ऋतिक की फैमिली के काफी करीब हैं और वह उनके हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। हाल ही में सबा बॉयफ्रेंड ऋतिक की भांजी सुरानिका की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं, जहां वह उनकी फैमिली के साथ जमकर चिल करती दिखीं। भांजी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

बेटी मालती के साथ प्ले टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ फैमिली की खुशियों का भी पूरा ख्याल रखती हैं। वर्किंग लेडी होने के साथ ही प्रियंका अपनी डेढ़ साल की बेटी मालती की परवरिश का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अक्सर नहीं लाडली संग हंसी-खुशी के पल बिताती नजर आती हैं। अब हाल ही में पीसी ने मालती संग कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों मां-बेटी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...