main page

साउथ एक्टर विजय की 16 वर्षीय बेटी की मौत,जल्द ही पापा बनेंगे विक्रांत मैसी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 19 September, 2023 05:57:17 PM

साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई। तमिल के मशहूर एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, विजय की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई। तमिल के मशहूर एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, विजय की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की जानकारी उनके एक करीबी सूत्र ने दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

जल्द ही पापा बनने वाले हैं 'छपाक' फेम विक्रांत मैसी, प्रेग्नेंट हैं पत्नी शीतल ठाकुर!

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी ने साल 2022 में गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी रचाई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद अब एक्टर के घर बच्चे के किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, फिल्म 'हसीन दिलरुबा' फेम विक्रांत मैसी बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की जानकारी उनके एक करीबी सूत्र ने दी है।

 

गणेश चतुर्थी के मौके पर तापसी पन्नू ने खरीदी लग्जरी कार


एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें नए-नए लुक के साथ अक्सर महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमते हुए देखा जाता है। इसी बीच अब तापसी एक नई लग्जरी गाड़ी की मालकिन बन गई हैं, जिसे लेकर वो चर्चा आ गई हैं।

 

Shocking: साउथ एक्टर विजय की 16 वर्षीय बेटी की मौत 
 


साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल के मशहूर एक्टर और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी मीरा का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, विजय की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने सुसाइड कर लिया है। मंगलवार सुबह सामने आई इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

 

पति फहद ने स्वरा भास्कर के लिए होस्ट की बेबी शॉवर पार्टी


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति फहद अहमद संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। बेबी के जन्म से पहले हाल ही में फहद ने स्वरा भास्कर के लिए बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

शिल्पा शेट्टी के घर बिराजे गणपति बप्पा, ढोल नगाड़ों के साथ एक्ट्रेस ने किया धूमधाम से स्वागत

देश में इस वक्त हर जगह गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घर पर गणेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर हर साल धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी गणपति बप्पा एक्ट्रेस शिल्पा के घर पहुंच गए हैं। एक्ट्रेस ने धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो हमेशा अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं। दोनों को कई बार एक साथ आउटिंग पर देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर सिद्धार्थ और कियारा की एक साथ की तस्वीरें पैपराजी के कैमरे में कैद हुई हैं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।


दुल्हन की तरह सज गया परिणीति चोपड़ा का घर 

वो दिन दूर नहीं, जब परिणीति चोपड़ा लाल जोड़े में दुल्हन बनेंगी और आप नेता राघव चड्ढा बारात लेकर अपनी दुल्हन को ब्याहने आएंगे। कपल 24 सितंबर को लांवा फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा। ऐसे में कपल के घर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राघव और परिणीति के घर में सजावट का काम शुरू हो चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

सलमान खान की बहन के घर बिराजे गणपति बप्पा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। सेलेब्स हर साल की तरह धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर भी गणपति पधार चुके हैं और उन्होंने परिवार के साथ धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया।

 

इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया स्वैग, ब्लैक मिनी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस दिखीं एक्ट्रेस


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा में बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाई हैं। वह अक्सर हॉलीवुड सेलिब्रेटीज संग बड़े-बड़े इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। अब तक एक्ट्रेस कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी है। इन सबके बीच बीते सोमवार प्रियंका को न्यू यॉर्क सिटी में Victoria's Secret's Impact Fund panel event अटेंड करते देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...