main page

परिणीति ने शेयर की शादी की तस्वीरें, CM एकनाथ शिंदे के घर गणपति पूजन में पहुंचे सलमान-शाहरुख..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 25 September, 2023 05:49:04 PM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद अब कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को न्यूली वेड परिणीति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में अपने घर पर गजानन की स्थापना की, जहां दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद अब कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को न्यूली वेड परिणीति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में अपने घर पर गजानन की स्थापना की, जहां दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी पूजा में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल खूब हो रही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

सामने आईं परिणीति-राघव की वेडिंग फोटोज

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद अब कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को न्यूली वेड परिणीति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

 

मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी..रिसेप्शन से सामने आई परिणीति चोपड़ा की तस्वीर

 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा 24 सितंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। उदयपुर के लीला पैलेस में कपल की शादी धूमधाम से हुई। हालांकि, शादी में नो फोटो पॉलिसी लागू थी, इसलिए रघनीति की कोई भी वेडिंग फोटोज लीक नहीं हुई। लेकिन शादी के बाद दोनों की एक खूबसूरत फोटो सामने आई, जो सोशल मीडिया मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सिर पर लंबा सा दुपट्टा ओढ़ परिणीति ने अपनी शादी में मारी एंट्री

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को नेता राघव चड्ढा की हो गई हैं। कपल ने हाथों में हाथ थाम एक-दूजे संग सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच शादी से परिणीति की एक फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

 

 

शादी के बाद विदाई के वक्त फूट-फूटकर रो पड़ीं परिणीति चोपड़ा


एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की पत्नी बन गई हैं। 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से शादी रचाई। परिणीति और राघव की शादी की कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की विदाई से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है।

 

शादी के बाद उदयपुर से राघव संग ससुराल रवाना हुईं परिणीति 
 
24 सितंबर को सात फेरे लेकर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा की हो गई हैं। कपल की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई। वहीं शादी के दूसरे दी अब यह न्यूलीवेड कपल वहां से दिल्ली की ओर निकल पड़ा है। रघनीति को हाथों में हाथ थाम पैलेस से बाहर निकलते स्पॉट किया गया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

गणपति पूजा के लिए CM एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख 

देश में इस वक्त हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना कर उनकी खूब पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने घर पर गजानन की स्थापना की, जहां दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी पूजा में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल खूब हो रही है।

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी परिणीति-राघव को शादी की बधाई

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई बड़ी हस्तियां पहुंची, लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। अपनी बहन की शाद के बीच प्रियंका विदेश में बेटी संग चिल करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...