main page

एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का निधन, जीशान खान और रेहाना पंडित का हुआ ब्रेकअप..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 14 April, 2023 06:39:17 AM

टीवी एक्टर और लॉकअप फेम जीशान खान का गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित से ब्रेकअप हो गया है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का निधन हो गया है। उत्तरा ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर और लॉकअप फेम जीशान खान का गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित से ब्रेकअप हो गया है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का निधन हो गया है। उत्तरा ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

बेटी सुहाना के ब्रैंड एम्बेस्डर बनने पर खुशी से झूमे शाहरुख 

सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों खास वजह को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुहाना हाल ही में फेमस ब्यूटी ब्रांड Maybelline की ब्रैंड एम्बेसडर बन गई हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर शाहरुख खान खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सुहाना की जमकर तारीफ की है।


 

फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का निधन हो गया है। उत्तरा ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

लंदन की सड़कों पर पति निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग इंडिया आई थीं, जहां उन्होंने अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब ध्यान खींचा। इंडिया में कुछ दिनों के दौरे के बाद वह अपने ससुराल पहुंच गई हैं। वहां पहुंचने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस को पति निक संग लंदन की सड़कों पर मस्ती और रोमांस करते देखा गया। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

यूट्यूबर अरमान मलिक ने दिखाया अपने दूसरे बेटे का चेहरा

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर दूसरे बेटे की किलकारी गूंजने के बाद खुशियों का माहौल बना हुआ है। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अपने पहले बच्चे की मां बनकर बेहद खुश हैं। इसी बीच कपल ने सात दिनों बाद अपने न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। अरमान-कृतिका के लाडले पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

जीशान खान और रेहाना पंडित का हुआ ब्रेकअप, टूट गया 2 साल पुराना रिश्ता

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बहुत जल्द रिश्ते बनते और टूटते हैं। अब तक कई बड़ी जोड़ियां अपने लाइफ पार्टनर से अलग होकर चर्चा में आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में एक और ब्रेकअप की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्टर और लॉकअप फेम जीशान खान का गर्लफ्रेंड रेहाना पंडित से ब्रेकअप हो गया है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबर सुन फैंस हताश हो गए हैं।

 

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला का हुआ निधन


फिल्म एक्टर और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की मां कमला का निधन हो गया है। हालांकि, अभी उनकी मां की मौत के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। मां को खोने से एक्टर बुरी तरह टूट गए है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...