main page

भारी बारिश के बीच मनाली में फंसे टीवी एक्टर रुसलान, दीपिका-शोएब के बेटे का हुआ ग्रैंड वेलकम..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 11 July, 2023 05:53:53 PM

टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। जन्म के करीब 20 दिन बाद अब दीपिका शोएब के बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और फैमिली ने कपल के लाडले का घर पर ग्रैंड वेलकम किया। बेबी के वेलकम का वीडियो कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं, एक ओर जहां भारी बारिश के चलते पूरे देश में हाहाकार मची हुई है। पहाडी इलाकों में भयंकर बारिश से लैंड स्लाइड हो रहे हैं और बाढ जैसे हालात हैं। ऐसे में टीवी एक्टर रुसलान मुमताज मनाली में फंस गए हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। जन्म के करीब 20 दिन बाद अब दीपिका शोएब के बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और फैमिली ने कपल के लाडले का घर पर ग्रैंड वेलकम किया। बेबी के वेलकम का वीडियो कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं, एक ओर जहां भारी बारिश के चलते पूरे देश में हाहाकार मची हुई है। पहाडी इलाकों में भयंकर बारिश से लैंड स्लाइड हो रहे हैं और बाढ जैसे हालात हैं। ऐसे में टीवी एक्टर रुसलान मुमताज मनाली में फंस गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

नहीं रहे टीवी शो 'लापतागंज' में 'चौरसिया' का किरदार निभाने वाले अरविंद कुमार

सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' में चौरासिया का किरदार निभाने वाले अरविंद कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 10 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। यह दुखद खबर एक्टर विनोद गोस्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर दी, जिससे उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा है। 

 

दीपिका-शोएब के न्यूबॉर्न का घर वालों ने किया ग्रैंड वेलकम 
 

टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका ने सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था। बच्चे को दो हफ्ते से ज्यादा समय तक NICU में रखे जाने के बाद बीते सोमवार एक्ट्रेस और बेबी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जन्म के बाद बेटे को घर लाने पर दीपिका-शोएब की फैमिली ने धूमधाम से स्वागत किया। बेबी के वेलकम का वीडियो कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 

 

भारी बारिश के बीच मनाली में फंसे टीवी एक्टर रुसलान मुमताज 

भारी बारिश के चलते पूरे देश में हाहाकार मची हुई है। पहाडी इलाकों में भयंकर बारिश से लैंड स्लाइड हो रहे हैं और बाढ जैसे हालात हैं। ऐसे में कई लोग वहां फंस गए हैं। वहीं, एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे टीवी एक्टर रुसलान मुमताज भी वहां फंस गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसके बाद उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो रहे हैं।

 

मां बनने के 2 महीने बाद गौहर ने शेयर की गोद भराई की तस्वीरें

एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने 10 मई को जैद के बेटे को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा रिवील नहीं किया है। वहीं, मां बनने के 2 महीने बाद गौहर ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

पत्नी रुपाली संग बाली में वेकेशन एंजॉय कर रहे 57 के आशीष विद्यार्थी 
 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी ने मई के महीने रुपाली बरुआ संग दूसरी शादी रचाई थी, जिसके साथ इन दिनों वह क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इस वक्त एक्टर अपनी पत्नी के साथ इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। अपने वेकेशन की तस्वीर आशीष ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

 

प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में कराया अपने जुड़वा बच्चों का मुंडन

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों काम से दूर अपने जुड़वा बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। लॉस एंजेलिस से एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटी और बेटे संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति जिंटा ने दोनों बच्चों की मुंडन सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है और इसके साथ प्यारा नोट लिखा है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


यह एडवेंचर का टाइम नहीं..हिमाचल में बाढ़ के संकट बीच कंगना ने की फैंस से अपील 

मानसून में इन दिनों भारी बारिश के कारण हलचल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे है। लोगों का जीवन संकट देखते हुए सरकार ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं और लोगों को घर रहने की अपील की है। इसी बीच अब हिमाचल में जन्मी मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने शहर के लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की है और किसी भी तरह की यात्रा न करने की अपील की है। 

 

राघव चड्डा को बाढ़ पीड़ितों की मदद करते देख लेडीलव परिणीति चोपड़ा को हुआ गर्व

पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ का संकट गहरा रहा है। कई जगह तो भारी बारिश के कारण लोगों की फसलें तबाह हो गई हैं और गांव के गांव पानी में डूब गए हैं। ऐसे संकट की स्थिति में आप सरकार एक्शन मोड़ में है और हर संभव तरीके से लोगों की मुश्किलें दूर करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के मंगेतर और AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करते नजर आए। राघव के इस जेस्चर ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया और वे उनके वीडियो पर रिएक्ट करती भी नजर आईं।

 

घने छाए बादलों के बीच बालकनी में खड़े होकर मौनी ने दिखाई कातिलाना अदाएं 

सावन की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। हर दूसरे दिन बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी मुंबई में सुहावने मौसम को जमकर एंजॉय करती नजर आई। बालकनी में बारिश को एंजॉय करते हुए मौनी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिन्हें देख फैंस का दिल भी खिल गया। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...