main page

रणदीप हुड्डा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे फूड पैकेट, ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

Updated 19 July, 2023 06:07:00 PM

मानसून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश के हाल बेहाल कर रखे हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तो कई एक वक्त के खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सरकार लोगों को हर संभव तरीके से मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मानसून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश के हाल बेहाल कर रखे हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तो कई एक वक्त के खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सरकार लोगों को हर संभव तरीके से मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में सीबीआई ने एक्ट्रेस को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

बाढ़ के संकट के बीच मदद रणदीप हुड्डा ने बढ़ाया मदद का हाथ

मानसून में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने देश के हाल बेहाल कर रखे हैं। बाढ़ के कारण कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तो कई एक वक्त के खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सरकार लोगों को हर संभव तरीके से मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी संकट की घड़ी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

 

टमाटर वाले बयान पर हुए ट्रोल तो सुनील शेट्टी ने किसानों से मांगी माफी

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों एक्टर ने टमाटर की बढ़ी कीमतों पर अपना बयान दिया था और कहा था कि महंगाई की मार के बीच उन्होंने भी टमाटर खाने कम कर दिए हैं। हालांकि, एक्टर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। केवल इतना ही नहीं, कई किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एक्टर के इस बयान की निंदा की। अपने बयान को लेकर आलोचना झेल रहे सुनील शेट्टी ने अब सफाई पेश की है।

 

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, जमानत को चुनौती नहीं देगी एनसीबी

सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में सीबीआई ने एक्ट्रेस को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी थी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह रिया चक्रवर्ती को उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती नहीं देगी।

 

महंगाई की मार के बीच उर्फी ने कानों में लटकाए टमाटर, लुक देख लोगों ने पकड़ लिया सिर
 

सब्जियों में जायका लगाने वाले टमाटर के भाव इन दिनों आसमान छू रहे हैं।महंगाई के कारण टमाटर गरीबों की थाली से जैसे गायब ही हो गया है। वहीं बड़े लोगों की रसोई पर भी इसका असर पड़ा है। तो ऐसे में अजीबोगरीब फैशन के जरिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने टमाटर के साथ नया एक्सपेरीमेंट किया। उन्होंने टमाटर को ज्वेलरी एसेसरीज़ के तौर पर यूज़ किया और चर्चा में आ गईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

पति सिद्धार्थ संग वेकेशन के लिए रवाना हुईं कियारा आडवाणी 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे की खुशी का खूब ख्याल रखते हैं। अब जब कियारा 31 जुलाई को पूरे 30 साल की हो जाएंगी तो ऐसे में सिद्धार्थ अपनी पत्नी संग कुछ दिनों पहले ही वेकेशन पर निकल गए हैं। वेकेशन के लिए रवाना होते हाल ही में कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली। सिड-कियारा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

टीवी शो अजूनी के सेट पर तेंदुए ने हमला कर कुत्ते को उतारा मौत के घाट

पिछले कुछ दिनों से जीव-जंतुओं की टीवी सेट पर दस्तक देने की खबरें लोगों को खूब चौका रही हैं। अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि एक्टर शोएब इब्राहिम शो 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे करीब 300 लोगों की जान संकट में आ गई। तेंदुए के सेट पर हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

 

जेल से छूटने के बाद दोस्तों संग हॉलिडे एंजॉय करती दिखीं गिगी हदीद 


हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी गिगी हदीद को हाल ही में गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस के पास ट्रैवलिंग के दौरान गांजा (ड्रग्स) बरामद हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले से राहत मिलने के बाद अब गिगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।

 

पुर्तगाल की सड़कों पर साइकिलिंग करते दिखे अनन्या-आदित्य

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ के शो से शुरू हुई दोनों की ये लव स्टोरी अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं।  इन दिनों ये रम्यूर्ड कपल स्पेन में एक-दूजे संग रोमांटिक पल एंजॉय कर रहा है। बीते दिन दोनों को एक साथ पुर्तगाल के एक रेस्टोरेंट में बैठे बातें करते देखा गया था। वहीं इसके बाद अब अनन्या-आदित्य को सड़क के किनारे सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए देख गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल गया।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...